होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

Provider 1 Provider 2

---Advertisement---

[smartslider3 slider="9"]

[smartslider3 slider="8"]

 

 

सरायकेला : विश्व पर्यावरण दिवस पर उपायुक्त ने वृद्धाश्रम में किया वृक्षारोपण, वृद्धजनों से संवाद कर सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु दिए आवश्यक निर्देश…

By Balram Panda

Published on:

 

---Advertisement---

[smartslider3 slider="10"]

[smartslider3 slider="7"]

सरायकेला / Balram Panda : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां श्री नीतिश कुमार सिंह ने साहिबगंज अवस्थित वृद्धाश्रम परिसर का निरीक्षण किया तथा केंद्र में निवासरत वरिष्ठ नागरिकों के साथ वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्रीमती रीना हसदा एवं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती सत्या ठाकुर भी उपस्थित थीं.

Provider 1 Provider 2

निरीक्षण के दौरान केंद्र में उपलब्ध आवासीय, स्वास्थ्य एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली गई. उपायुक्त ने वृद्धजनों से संवाद कर उनके स्वास्थ्य, दैनिक आवश्यकताओं एवं केंद्र में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की, गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए केंद्र में कूलर, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए.

Provider 1 Provider 2

इस अवसर पर वृद्धाश्रम परिसर में वृद्धजनों द्वारा की जा रही फल एवं सब्जी की खेती का भी निरीक्षण किया गया, वरिष्ठ नागरिकों द्वारा आत्मनिर्भरता एवं सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किए जा रहे इस सकारात्मक प्रयास की उपायुक्त ने सराहना की, साथ ही जिला कृषि पदाधिकारी को नियमित रूप से केंद्र का भ्रमण कर मौसम एवं आवश्यकता के अनुरूप बीज एवं तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराने तथा वृद्धजनों की आवश्यकताओं के अनुरूप कृषि गतिविधियों को प्रोत्साहित करने हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

उपायुक्त ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ वरिष्ठ नागरिकों के सम्मानजनक, सुरक्षित एवं स्वस्थ जीवन के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है, वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण के साथ समाज में संवेदनशीलता एवं सहभागिता को भी सुदृढ़ करते हैं.

 

---Advertisement--- 

 

Leave a Comment