Advertisement

शादी का झांसा देकर गम्हरिया में युवती से 5 साल तक यौन शोषण, सोशल मीडिया पर अश्लील तस्वीरे किया वायरल

By Goutam

Published on:

शादी

जनसंवाद डेस्क: सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र में एक युवती को शादी का झांसा देकर 5 वर्षों तक यौन शोषण करने और सोशल मीडिया पर फेक अकाउंट बनाकर अश्लील तस्वीरें वायरल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती अपने परिजनों के साथ थाने में पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत कर क़ानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Advertisement
Advertisement

क्या है पूरा मामला ‘

दरअसल गम्हरिया की रहनेवाली एक युवती ने गम्हरिया थाने में लिखित शिकायत देकर बताया कि गमरिया थाना क्षेत्र के सालड़ीह के रहने वाले चुरकु मुर्मू ने शादी का झांसा देकर 5 सालों तक लगातार युवती का यौन शोषण करता रहा। इस बीच जब युवती द्वारा शादी के लिए दबाव डाला जाने लगा तो आरोपी युवक चुरकु मुर्मू तैयार हुआ। लेकिन शादी के नाम पर कई दिनों तक युवती को टालमटोल करता रहा।

Dayal Builder
Srinath

बीते दिन भी जंगल बुलाकर किया यौन शोषण

युवती ने अपने शिकायत में बताया कि आरोपी युवक बीते शाम भी उसके साथ सालडीह जंगल में बुलाकर उसके साथ जबरन शारीरिक  संबंध बनाया और फिर चलता बना। युवती का कहना है कि आरोपी युवक पूर्व से ही शादीशुदा है और वह उसका लगातार शोषण करता रहा है।

Advertisement

सोशल मीडिया पर फेक अकाउंट बनाकर तस्वीरें कर दी वायरल

परिजनों के साथ युवती ने थाने पहुंचकर आरोपी युवक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करते हुए युवती ने आरोपी पर आरोप लगते हुए कहा कि चरकू मुर्मू उसके सोशल मीडिया पर फेक अकाउंट बनाकर उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें उसके दोस्तों को भेजने शुरू की। साथ ही जबरन संबंध स्थापित करने का दबाव बनाता रहा। इधर युवक द्वारा मुकरे जाने के बाद युवती ने थाना पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की लिखित शिकायत की है।

ताजा खबरें

WhatsApp