Advertisement

सावन में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, कांग्रेस नेता शाहनवाज अहमद ने कांवर यात्रा के लिए विकास सिंह को भेंट किए गेरुआ वस्त्र

By Goutam

Published on:

शाहनवाज अहमद विकास सिंह कांवर यात्रा

जनसंवाद, जमशेदपुर। सावन माह में धार्मिक सौहार्द का एक उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब कांग्रेस के जिला महासचिव शाहनवाज अहमद ने बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की निशुल्क कांवर यात्रा के संयोजक विकास सिंह को कांवर यात्रा के लिए गेरुआ वस्त्र भेंट किए।

Advertisement
Advertisement

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, शाहनवाज अहमद ने विकास सिंह को अपने प्रतिष्ठान यूनिफॉर्म गैलरी बुलाकर अपनी ओर से गेरुआ वस्त्र के दो सेट भेंट किए। उन्होंने कहा कि इसे सावन माह में आयोजित होने वाली कांवर यात्रा में उनकी सहभागिता के रूप में स्वीकार किया जाए।

Dayal Builder
Srinath

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की ओर से विकास सिंह के नेतृत्व में हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क कांवर यात्रा का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी लगभग 1000 महिला और पुरुष श्रद्धालुओं को जमशेदपुर से सुल्तानगंज ले जाकर वहां से बाबा बैद्यनाथ धाम तक पैदल यात्रा कराने की व्यवस्था की गई है। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का भी दावा किया गया है।

Advertisement

विकास सिंह ने गेरुआ वस्त्र स्वीकार करते हुए कहा कि गंगा-जमुनी तहजीब का जो स्वरूप किताबों में पढ़ने को मिलता है, उसे उन्होंने व्यवहार में भी महसूस किया।

वहीं, शाहनवाज अहमद ने कहा कि आपसी भाईचारे और सौहार्द के माध्यम से ही धार्मिक कार्यों को आगे बढ़ाया जा सकता है। उनका कहना था कि ऐसे प्रयास समाज में एकता और धार्मिक आस्था को मजबूत करने का संदेश देते हैं।

ताजा खबरें

WhatsApp