Advertisement

यश कुमार की भोजपुरी फिल्म अर्धनारी 2 की शूटिंग हुई पूरी, जल्द रिलीज होगी फिल्म

By Goutam

Published on:

yashkumar

जनसंवाद डेस्क: यूनिक एक्शन स्टार कथा प्रधान फिल्मों के लिए भोजपुरी इंडस्ट्री में पहचान रखने वाले अभिनेता यश कुमार की अपकमिंग फिल्म अर्धनारी 2 की शूटिंग कंप्लीट हो गई है। फिल्म की शूटिंग जोर शोर से लखनऊ में चल रही थी। फिल्म में उनके साथ लीड रोल में संयुक्त राय नजर आने वाली है। इस फिल्म के निर्माता अपूर्व मेड़तिया, रामा प्रसाद, मोनिका सिंह, चंद्रेश मेहता और निर्देशक राजकिशोर प्रसाद राजू हैं। फिल्म एक सामाजिक सरोकार और मनोरंजन कहानी पर बेस्ड है। अब यह फिल्म पोस्ट प्रोडक्शन फेज में जाने वाली है, जिसके बाद इस फिल्म की इसी साल रिलीज होने की संभावना है।

Advertisement
Advertisement

वही फिल्म को लेकर यश कुमार ने कहा कि यह फिल्म मेरी जिंदगी की तमाम फिल्मों से काफी अलग है इसे भोजपुरी ही नहीं अन्य भाषाओं के भी दर्शकों को देखना चाहिए फिल्म की कहानी बहुत कुछ कहती है। कहानी तो अभी रिवील नहीं कर सकता, लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि आप सभी पूरे परिवार के साथ जाकर इस फिल्म को जरूर देखें मजा आएगा। राज किशोर प्रसाद राजू के निर्देशन में सभी कलाकारों ने इस फिल्म में अपना हंड्रेड परसेंट दिया है जिस तरह से आज भोजपुरी फिल्में बन रही है। उसे तरह से लगता है कि जल्द ही हमारी इंडस्ट्री और बड़े मुकाम पर पहुंचेगी इसमें कलाकार और निर्माता के साथ-साथ दर्शकों की भूमिका भी अहम होगी।

Dayal Builder
Srinath

Advertisement

उन्होंने कहा कि अर्धनारी 2 में संवाद से लेकर संगीत तक आपके दिल को छू लेने वाले हैं। एक्शन भी भरपूर है।रोमांस और इमोशन फिल्म को और भी मजबूत बनाती है।मुझे है कि जब बड़े पर्दे पर यह रिलीज होगी तब आप सभी का खूब आशीर्वाद मिलेगा।

आपको बता दें कि रामा प्रसाद प्रोडक्शन एवं चंद्रवर्षा इंटरटेनमेंट प्रा लि के बैनर से बनी इस फिल्म के निर्माता अपूर्व मेड़तिया, रामा प्रसाद, मोनिका सिंह, चंद्रेश मेहता हैं। निर्देशक राजकिशोर प्रसाद राजू हैं। लेखक अरविंद तिवारी हैं। पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं। छायांकन समीर जहांगीर का है और फिल्म में यश कुमार,संयुक्ता राय, अवधेश मिश्रा,रोहित सिंह मटरू, सुबोध सेठ,बालेश्वर सिंह,हीरा यादव और सुशील सिंह मुख्य भूमिका में हैं।

ताजा खबरें

WhatsApp