Advertisement

सिंहभूम चैंबर ने ₹5 लाख के सिक्कों का किया वितरण, रेज़गारी की समस्या दूर करने के अभियान को मिली गति

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, जमशेदपुर। व्यापारिक लेनदेन में रेज़गारी (सिक्कों) की कमी से जूझ रहे दुकानदारों और व्यापारियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने अपने सिक्का वितरण अभियान के तहत सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से ₹5 लाख मूल्य के सिक्कों का वितरण किया।

Advertisement
Advertisement

Dayal Builder
Srinath

चैंबर द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान व्यापारियों और आम उपभोक्ताओं के बीच लगातार लोकप्रिय हो रहा है। विभिन्न बैंकों के सहयोग से अब तक इस अभियान के तहत लगभग ₹55 लाख मूल्य के सिक्कों का वितरण किया जा चुका है, जिससे बाजारों में छोटे मूल्य के लेनदेन को सुगम बनाने में महत्वपूर्ण मदद मिली है।

Advertisement

इस अवसर पर सिंहभूम चैंबर के अध्यक्ष मानव केडिया ने कहा कि चैंबर हमेशा व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध रहा है। बाजारों में लंबे समय से रेज़गारी की कमी व्यापारियों के लिए गंभीर समस्या बनी हुई थी। इसी को ध्यान में रखते हुए बैंकों के सहयोग से इस विशेष अभियान की शुरुआत की गई। उन्होंने कहा कि जब तक बाजारों में सिक्कों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित नहीं हो जाती, तब तक यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

मानव केडिया ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बैंक के सहयोग से हजारों व्यापारियों को राहत मिली है और भविष्य में भी इस तरह का सहयोग जारी रहने की उम्मीद है।

चैंबर के उपाध्यक्ष (ट्रेड एंड कॉमर्स) अनिल मोदी ने कहा कि छोटे मूल्य के लेनदेन के दौरान रेज़गारी की कमी के कारण दुकानदारों और ग्राहकों दोनों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि अभी भी कई व्यापारियों एवं चैंबर सदस्यों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप सिक्के उपलब्ध नहीं हो सके हैं। ऐसे में सभी से धैर्य बनाए रखने का आग्रह किया गया है। चैंबर का प्रयास है कि प्रत्येक सदस्य तक रेज़गारी की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

सचिव (ट्रेड एंड कॉमर्स) भरत मकानी ने कहा कि इस अभियान को व्यापारिक समुदाय का व्यापक समर्थन मिल रहा है। उन्होंने बताया कि चैंबर विभिन्न बैंकों के साथ लगातार समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक मात्रा में सिक्कों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहा है, ताकि बाजारों में रेज़गारी की समस्या का स्थायी समाधान हो सके। उन्होंने व्यापारियों से सिक्कों का समुचित उपयोग करने और आवश्यकता पड़ने पर चैंबर से संपर्क बनाए रखने की अपील की।

कार्यक्रम में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सहायक महाप्रबंधक संजीत कुमार एवं कैश इंचार्ज अमित डे का विशेष सहयोग रहा, जिसके लिए चैंबर ने उनका आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर चैंबर के उपाध्यक्ष हर्ष बाकरेवाल, कोषाध्यक्ष अनिल रिंगसिया, सचिव अंशुल रिंगसिया, सचिव विनोद शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

ताजा खबरें

WhatsApp