Advertisement

सिंहभूम चैंबर और JNAC का ट्रेड लाइसेंस शिविर: 10 नए लाइसेंस बने, 13 का हुआ नवीनीकरण

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, जमशेदपुर। सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री एवं जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) के संयुक्त तत्वावधान में बिष्टुपुर स्थित कमानी सेंटर में एक दिवसीय ट्रेड लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में व्यापारियों ने भाग लेकर नए ट्रेड लाइसेंस बनवाए और पुराने लाइसेंस का नवीनीकरण कराया।

Advertisement
Advertisement

Dayal Builder
Srinath

शिविर के दौरान कुल 10 नए ट्रेड लाइसेंस जारी किए गए, जबकि 13 पुराने लाइसेंस का रिन्यूअल किया गया। इस प्रक्रिया से करीब 55 हजार रुपये का राजस्व संग्रह हुआ।

Advertisement

व्यापारिक पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर

कार्यक्रम का उद्घाटन JNAC के नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को अपने सभी आवश्यक दस्तावेज और लाइसेंस समय पर बनवाने चाहिए, जिससे प्रशासन और व्यापारिक समुदाय के बीच बेहतर समन्वय कायम हो सके।

उन्होंने सिंहभूम चैंबर द्वारा व्यापारियों की सुविधा के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर व्यापारिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

व्यापारियों को जागरूक करने की पहल

चैंबर अध्यक्ष मानव केड़िया ने कहा कि सिंहभूम चैंबर लगातार व्यापारियों को सरकारी प्रक्रियाओं से जोड़ने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को संगठित और जागरूक बनाकर विधिसम्मत व्यापार के लिए प्रेरित करना चैंबर का मुख्य उद्देश्य है।

उपाध्यक्ष ट्रेड एंड कॉमर्स अनिल मोदी ने कहा कि वर्तमान समय में व्यापारिक पारदर्शिता बेहद जरूरी है। सभी व्यापारियों को ट्रेड लाइसेंस लेकर नियमों के तहत व्यवसाय करना चाहिए, जिससे उनकी विश्वसनीयता भी बढ़े।

महासचिव पुनीत कांवटिया ने कहा कि भविष्य में भी चैंबर की ओर से ऐसे शिविर लगातार आयोजित किए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक व्यापारी इसका लाभ उठा सकें। वहीं सचिव ट्रेड एंड कॉमर्स भारत मकानी ने शिविर में शामिल व्यापारियों और अधिकारियों का आभार जताया।

इन सदस्यों ने निभाई अहम भूमिका

शिविर को सफल बनाने में अध्यक्ष मानव केड़िया, महासचिव पुनीत कांवटिया, उपाध्यक्ष अनिल मोदी, अभिषेक अग्रवाल, भारत मकानी, विनोद शर्मा, सुरेश शर्मा, अंशुल रिंगसिया, अनिल रिंगसिया, समीर मकानी, प्रतीक अग्रवाल, उमेश खिरवाल और अजय अग्रवाल सहित कई सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

ताजा खबरें

WhatsApp