Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

दैनिक भास्कर एजुकेशन एक्सीलेंस अवॉर्ड-2026 से सम्मानित हुए सोना देवी यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. ब्रज मोहन पाट पिंगुआ

By Goutam

Published on:

 

दैनिक भास्कर एजुकेशन एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026
 

जनसंवाद, जमशेदपुर। सोना देवी यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. ब्रज मोहन पाट पिंगुआ को रांची में आयोजित दैनिक भास्कर एजुकेशन एक्सीलेंस अवॉर्ड-2026 में सम्मानित किया गया। समारोह में राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका सिंह पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम में झारखंड के विभिन्न विश्वविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों के 19 प्रतिनिधियों को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सोना देवी यूनिवर्सिटी को ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने के प्रयासों के लिए पहचान मिली।

Dayal Builder
Srinath

पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला अनुमंडल स्थित सोना देवी यूनिवर्सिटी ग्रामीण एवं जनजातीय समाज के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य कर रही है। विश्वविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास कर उन्हें बेहतर नागरिक के रूप में तैयार करना है।

Advertisement

विश्वविद्यालय ने अपनी स्थापना के केवल तीन वर्षों के भीतर क्षेत्र में अलग पहचान बनाई है। वर्तमान में यहां 13 स्कूलों के अंतर्गत 60 से अधिक पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं, जिनमें विभिन्न विषयों की उच्च शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है।

ताजा खबरें

WhatsApp