Advertisement

Kharsawan News: सोना नदी हादसा पशु चराते समय युवक की डूबकर मौत, विधायक दशरथ गागराई ने परिजनों से की मुलाकात

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): खरसावां थाना क्षेत्र के लाल बाजार गांव में बीते सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां गांव के 29 वर्षीय युवक उग्रसेन सरदार, पिता लंकेश्वर सरदार की सोना नदी में डूबने से मौत हो गई।

Advertisement
Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार, बीते सोमवार को सुबह लगभग 7:30 बजे उग्रसेन सरदार घर से मवेशी चराने के लिए निकले थे। इस दौरान वे सोना नदी के किनारे गाय चरा रहे थे। ग्रामीणों को नदी किनारे उनके कपड़े रखे मिले। चूंकि वे तैरना नहीं जानते थे, इसी कारण पानी की गहराई में चले गए और डूबकर उनकी मौत हो गई।

Dayal Builder
Srinath

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने खरसावां पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी गौरव कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला भेजा गया।

Advertisement

इसी बीच, घटना की सूचना मिलने पर आज विधायक दशरथ गागराई भी मृतक के परिजनों से मिलने पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

इस हादसे से पूरे लाल बाजार गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नदी किनारों पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटना को टाला जा सके।

ताजा खबरें

WhatsApp