Advertisement

सोनुवा : लोंजो पंचायत भवन में ज्ञान केंद्र का हुआ उद्घाटन…

By Balram Panda

Published on:

सोनुवा : लोंजो पंचायत भवन में ज्ञान केंद्र का उद्घाटन गुरूवार को हुआ. सांसद जोबा माझी एवं विधायक जगत माझी ने फीता काटकर ज्ञान केंद्र का उद्घाटन किया. पंचायत भवन में ज्ञान केंद्र स्थापित होने के बाद क्षेत्र के युवाओं को शिक्षा का बेहतर माहौल मिलेगा. सांसद ने कहा ज्ञान केंद्र में उपलब्ध पुस्तकों का अध्ययन कर युवा अपना भविष्य बनाएंगे. उन्होंने उम्मीद जतायी कि अन्य पंचायतों में ज्ञान केंद्र स्थापित होगी, जिससे युवा गलत रास्ते में नहीं जाकर ज्ञान अर्जित करेंगे.

Advertisement
Advertisement

वहीं विधायक जगत माझी ने ज्ञान केंद्र स्थापित होने पर खुशी जाहिर की और कहा कि यहां किसी तरह के संसाधन की आवश्यकता होगी तो वह पूरा सहयोग देंगे. मौके पर पंचायत सचिव मंजीत कच्छप ने ज्ञान केंद्र का उद्देश्य एवं योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी. मौके पंचायत की मुखिया रासमनी माझी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सागर महतो, ग्रामीण मुंडा समर सिंह दिग्गी, गोपी कुम्हार, बन बिहारी प्रधान एवं क्षेत्र के ग्रामीण उपस्थित रहे.

Dayal Builder
Srinath
Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp