Advertisement

श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन में मनाई गई गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती, साहित्य और शिक्षा में योगदान को किया याद

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, आदित्यपुर। आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन में 8 मई 2026 को गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसमें श्रीनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. शिवानंद सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Dayal Builder
Srinath

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रो. डॉ. शिवानंद सिंह ने कहा कि रवींद्रनाथ टैगोर भारतीय साहित्य जगत के महान स्तंभ थे, जिनके लेखन और विचारों ने शिक्षा और संस्कृति को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि टैगोर के शैक्षिक सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और वे मातृभाषा के माध्यम से शिक्षा देने के समर्थक थे।

Advertisement

इस अवसर पर प्रशिक्षणार्थी बरखा ने गुरुदेव टैगोर के विचारों को साझा किया, जबकि सुलेखा महतो ने उनकी कविता का भावपूर्ण पाठ प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षणार्थियों द्वारा गीत और नृत्य की प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिससे पूरा माहौल सांस्कृतिक रंग में रंग गया। अनामिका और अमित कुमार राणा ने कार्यक्रम का संचालन किया।

कार्यक्रम में कॉलेज की प्राचार्या डॉ. मौसुमी महतो, सहायक प्राध्यापक, बीएड एवं डीएलएड के बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

ताजा खबरें

WhatsApp