Advertisement

श्रीनाथ विश्वविद्यालय में 26 मई को मेगा जॉब एवं अप्रेंटिसशिप फेयर, युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, जमशेदपुर। श्रीनाथ विश्वविद्यालय के तत्वावधान में आमधने के सहयोग से 26 मई 2026 को मेगा जॉब कम अप्रेंटिसशिप फेयर 2026 का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 9 बजे से विश्वविद्यालय परिसर में शुरू होगा।

Advertisement
Advertisement

इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं और विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित कंपनियों के साथ सीधे जोड़ते हुए रोजगार और अप्रेंटिसशिप के अवसर उपलब्ध कराना है। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने बताया कि जॉब फेयर में पंजीकरण पूरी तरह नि:शुल्क रखा गया है, ताकि अधिक से अधिक छात्र और नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थी इसका लाभ उठा सकें।

Dayal Builder
Srinath

यह जॉब फेयर 10वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों, आईटीआई छात्रों, डिप्लोमा धारकों, वर्ष 2026 के अंतिम वर्ष के स्नातक छात्रों तथा वर्ष 2024 और 2025 के पासआउट विद्यार्थियों के लिए खुला रहेगा।

Advertisement

मेले में एमआरएफ, अपोलो टायर्स, बजाज ऑटो, थ्री एम, योकोहामा टायर्स, याजाकी, वर्सुनी, कोसोल और धूत ट्रांसमिशन्स जैसी प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी। ये कंपनियां विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के अवसर प्रदान करेंगी।

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं की रोजगार क्षमता को बढ़ाना और उन्हें उद्योग जगत से जोड़ना है।

इच्छुक अभ्यर्थी क्यूआर कोड स्कैन कर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण की अंतिम तिथि 24 मई निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी +91 90604 04989 पर संपर्क कर सकते हैं।

ताजा खबरें

WhatsApp