Advertisement

श्रीनाथ यूनिवर्सिटी में मेगा OJT ड्राइव: अपोलो टायर्स, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और एएसएल मोटर्स ने 255 से अधिक डिप्लोमा छात्रों का किया चयन

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, जमशेदपुर। श्रीनाथ यूनिवर्सिटी के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा आयोजित मेगा ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग (OJT) ड्राइव में देश की प्रतिष्ठित कंपनियों अपोलो टायर्स, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और एएसएल मोटर्स ने भाग लिया। भर्ती अभियान के दौरान डिप्लोमा पाठ्यक्रम के 255 से अधिक छात्रों का आकर्षक स्टाइपेंड के साथ ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग के लिए चयन किया गया।

Advertisement
Advertisement

Dayal Builder
Srinath

विश्वविद्यालय प्रबंधन के अनुसार चयनित छात्रों को संबंधित कंपनियों में जॉब-सेंट्रिक और इंडस्ट्री-फोकस्ड ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग दी जाएगी। इस प्रशिक्षण के दौरान छात्रों को वास्तविक औद्योगिक वातावरण में कार्य करने का अवसर मिलेगा, जिससे उनके तकनीकी कौशल, व्यावहारिक ज्ञान और पेशेवर दक्षता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

Advertisement

विश्वविद्यालय ने बताया कि ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग सैद्धांतिक शिक्षा और उद्योग की वास्तविक आवश्यकताओं के बीच की दूरी को कम करने का प्रभावी माध्यम है। प्रशिक्षण के दौरान छात्रों को अनुभवी उद्योग विशेषज्ञों का मार्गदर्शन, आधुनिक कार्य प्रणाली का अनुभव और व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त होगा। इससे उनकी रोजगार क्षमता बढ़ेगी, पेशेवर नेटवर्क मजबूत होगा और भविष्य की चुनौतियों का सामना करने का आत्मविश्वास भी विकसित होगा।

भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित विद्यार्थियों को संबंधित कंपनियों की ओर से लेटर ऑफ इंटेंट (LOI) भी प्रदान किए गए।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सीनियर डायरेक्टर (ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट) ए.के. शाही ने कहा कि श्रीनाथ यूनिवर्सिटी उद्योगों की वर्तमान और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए छात्रों को प्रशिक्षण प्रदान करती है। इसी कारण यहां के प्रशिक्षण मॉड्यूल पूरी तरह उद्योग आधारित और रोजगारोन्मुख हैं, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर करियर अवसर प्राप्त हो रहे हैं।

कार्यक्रम में एनआईआईटी से अरूप मांझी सहित प्लेसमेंट सेल के मिन्हाज शेख, शंकर, जयाथी, सुबोदीप भद्र, विकास कुमार और शुभम नायक उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में सभी सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ताजा खबरें

WhatsApp