Advertisement

ग्रामीण मेधावी छात्रों को श्रीनाथ विश्वविद्यालय की छात्रवृत्ति, 5 विद्यार्थियों को मिला शिक्षा का सहारा

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, जमशेदपुर। Srinath University ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) पहल के तहत शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए ग्रामीण क्षेत्रों के पाँच मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की है। इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ना और उनकी पढ़ाई में आने वाली आर्थिक बाधाओं को कम करना है।

Advertisement
Advertisement

Dayal Builder
Srinath

यह छात्रवृत्ति कार्यक्रम पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा प्रखंड स्थित विनापानी विद्या मंदिर के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया। चयनित छात्रों में स्मृति (कक्षा 5, ग्राम गोपालपुर), ओम (कक्षा 6, ग्राम गोलकाता), सिरजीत (कक्षा 7, ग्राम बिर्रा), प्रेम (कक्षा 8) और अमित (कक्षा 9, ग्राम बांगुरदा) शामिल हैं। विश्वविद्यालय द्वारा इन सभी विद्यार्थियों की स्कूल फीस का 50 प्रतिशत वहन किया जाएगा।

Advertisement

छात्रवृत्ति वितरण समारोह विद्यालय परिसर में आयोजित किया गया, जहां विश्वविद्यालय के डीन प्रशासन डॉ. जे. राजेश और स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष शशिकांत सिंह ने विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए। इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक और अभिभावक भी उपस्थित रहे।

विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री सुखदेव महतो ने कहा कि समाज के हर वर्ग में प्रतिभा मौजूद है, आवश्यकता केवल उन्हें उचित अवसर और सहयोग देने की है। उन्होंने कहा कि आर्थिक कठिनाइयों के कारण किसी भी बच्चे की शिक्षा बाधित नहीं होनी चाहिए।

श्रीनाथ विश्वविद्यालय की यह पहल समावेशी विकास और सामाजिक सशक्तिकरण के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। विश्वविद्यालय लगातार शिक्षा और सामुदायिक विकास के माध्यम से वंचित वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में कार्य कर रहा है।

ताजा खबरें

WhatsApp