Advertisement

मानगो में चोरों का आतंक: बड़ा हनुमान मंदिर के दान पेटी और समता नगर में बंद घर को बनाया निशाना, लोगों में आक्रोश

By Goutam

Published on:

मानगो

जनसंवाद डेस्क: जमशेदपुर में चोरों का आतंक सर चढ़कर बोल रहा है। आए दिन चोर शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला मानगो थाना क्षेत्र का है जहां थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर बड़ा हनुमान मंदिर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। वहीं दूसरी तरफ समता नगर में दो चोरों को रंगे हाथ स्थानीय लोगों ने धर दबोचा।

Advertisement
Advertisement

हनुमान मंदिर के दान पेटी से चोरी 

पहली घटना मानगो थाना क्षेत्र के थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर घटी जहां बड़ा हनुमान मंदिर के कांच वाले गेट को तोड़कर चोर मंदिर के अंदर प्रवेश कर गए और दान पेटी को तोड़कर लगभग दान पेटी में रखें 50 से 60 हज़ार रुपये नगद पर हाथ साफ कर चलते बने। मंदिर में इस तरह की घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

Dayal Builder
Srinath

समता नगर में बंद घर को बनाया निशाना 

वहीं दूसरी तरफ तरफ मानगो समता नगर रोड नंबर 15 गैस गोदाम के समीप बंद घर में चोरी कर भाग रहे दो लोगों को स्थानीय लोगों ने धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया। स्थानीय निवासी जगन यादव ने बताया कि समता नगर में बंद पड़े घर का देखभाल वे कर रहे हैं 2 दिन पहले घर की खिड़की कटा हुआ था जिसकी मरम्मत उनके द्वारा करा दी गई।

Advertisement

उन्होंने बताया कि कल दोपहर से ही घर में कुछ हलचल मिल रहा था। आज अहले सुबह दो चोर घर से निकलकर भागने का प्रयास कर रहे थे तभी स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को पकड़ लिया गया। उनके पास से ₹20000 नगद मोबाइल फोन आधार कार्ड बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि दोनों चोर आसिफ अंसारी और अल्ताफ आलम को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

ताजा खबरें

WhatsApp