Advertisement

जिला ग्रामीण विकास अभिकरण रामगढ़ में मनरेगा नियुक्ति के विभिन्न पदों पर हुई परीक्षा को लेकर छात्र नेता सुखराम हांसदा ने जताई आपत्ति

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): जिला ग्रामीण विकास अभिकरण रामगढ़ के द्वारा विगत 10-8-2024 को मनरेगा नियुक्ति के विभिन्न पदों पर हुए परीक्षा को लेकर छात्र नेता सुखराम हांसदा ने आपत्ति जताई है।

Advertisement
Advertisement

उन्होंने आपत्ति जताते एवं जानकारी देते हुए कहा है।कि जिला ग्रामीण विकास अभिकरण रामगढ़ के द्वारा मनरेगा के विभिन्न पदों पर नियुक्ति हेतु जीएम प्लस टू हाई स्कूल रामगढ़ में परीक्षा लिया गया। जिसमें बहुत सारे अभ्यर्थी उपस्थित रहे। जिसमें एक प्रश्न करंट अफेयर्स से पूछा गया।

Dayal Builder
Srinath

जो प्रश्न संख्या 10 से झारखंड में कुल कितने प्रखंड है। पूछा गया था इसका सभी वैकल्पिक उत्तर गलत दिया गया था और जब संध्या में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण रामगढ़ द्वारा ramgarh.nic.in में लिखित परीक्षा का वैकल्पिक उत्तर AE और BPO का दिया गया तो उसे उत्तर में प्रश्न संख्या 10 को खाली छोड़ दिया गया। इस प्रश्न का उत्तर झारखंड इकोनॉमिक्स सर्वे जो 2020-21,2021-22,2022-23, एवं 2023-24 में कुल प्रखंडों की संख्या 264 दिखाई गई है। यह पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा दिया गया है।इस प्रश्न को लेकर कई सारे अभ्यर्थी आपत्ति जताई है। साथ ही सभी अभ्यर्थी आवेदन के साथ आपत्ति दर्ज कराई है एवं करायेंगे।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp