Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

मानगो नगर निगम चुनाव: वार्ड 11 की विजेता सुशीला शर्मा के जाति प्रमाण पत्र पर उठे सवाल, जांच की मांग

By Goutam

Published on:

 

 

जनसंवाद, जमशेदपुर। हाल ही में संपन्न मानगो नगर निगम चुनाव के बाद वार्ड नंबर 11 से विजयी प्रत्याशी सुशीला शर्मा के जाति प्रमाण पत्र को लेकर विवाद सामने आया है। इस संबंध में वार्ड 11 की प्रत्याशी अंजू गोराई के पति रवि गोराई ने उपायुक्त सह निर्वाचन पदाधिकारी को पत्र लिखकर शिकायत दर्ज कराई है।

Advertisement
Advertisement

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सुशीला शर्मा ने कथित रूप से नियमों का उल्लंघन कर जाति प्रमाण पत्र बनवाया है। रवि गोराई का कहना है कि सुशीला शर्मा का मायका बिहार के बिहार शरीफ जिले में है और उन्होंने पति के आधार पर जाति प्रमाण पत्र बनवा लिया है, जबकि सामान्यतः जाति प्रमाण पत्र पिता के आधार पर जारी किया जाता है।

Dayal Builder
Srinath

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सुशीला शर्मा का जाति प्रमाण पत्र मात्र दो दिनों में जारी कर दिया गया, जबकि जिन लोगों का खतियान नहीं होता, उनके मामले में सामान्य प्रक्रिया के तहत कम से कम 15 दिनों का नोटिस अंचल कार्यालय और नगर निगम में देना पड़ता है।

Advertisement

रवि गोराई ने इस मामले में दस्तावेजों की सत्यता को लेकर भी सवाल उठाए हैं और आरटीआई के माध्यम से उपायुक्त कार्यालय, अंचल कार्यालय तथा नगर निगम से सुशीला शर्मा के जाति प्रमाण पत्र के लिए जमा किए गए दस्तावेजों की जानकारी मांगी है।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। शिकायत प्राप्त होने के बाद उपायुक्त कार्यालय की ओर से उचित जांच का आश्वासन दिया गया है।

अब इस मामले में प्रशासनिक जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी कि जाति प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया में किसी प्रकार की अनियमितता हुई है या नहीं।

ताजा खबरें

WhatsApp