Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर गोलमुरी के तीन प्रशिक्षुओं का यस्कावा में प्लेसमेंट, तकनीकी शिक्षा का दिखा दम

By Goutam

Published on:

 

 

जनसंवाद, जमशेदपुर। Tata Technical Education Centre (आरडी टाटा तकनीकी शिक्षा केंद्र) के तीन प्रशिक्षुओं ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतिष्ठित कंपनी Yaskawa Electric Corporation में प्लेसमेंट हासिल किया है। इस उपलब्धि से संस्थान में खुशी का माहौल है।

Advertisement
Advertisement

Dayal Builder
Srinath

संस्थान की ओर से मिली जानकारी के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग एवं एम्बेडेड सिस्टम के प्रशिक्षु हर्ष विश्वकर्मा तथा मेकाट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग एवं स्मार्ट फैक्ट्री के प्रशिक्षु बी. दिलेश्वर राव और अंकित कुमार सिंह का चयन हुआ है। इन प्रशिक्षुओं ने अपनी मेहनत, तकनीकी दक्षता और समर्पण के बल पर यह सफलता प्राप्त की है।

Advertisement

संस्थान प्रबंधन ने बताया कि यह उपलब्धि न केवल छात्रों की व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि केंद्र द्वारा प्रदान किए जा रहे गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण, उद्योगोन्मुखी पाठ्यक्रम और अनुभवी मार्गदर्शन का भी परिणाम है।

टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर के अधिकारियों ने चयनित प्रशिक्षुओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उम्मीद जताई कि ये छात्र स्वचालन (Automation) और उन्नत प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देंगे और संस्थान का नाम रोशन करेंगे।

 

ताजा खबरें

WhatsApp