Advertisement

टाटानगर की लंबित 3rd लाइन का काम जल्द शुरू हो, NI के लिए मेगा ब्लॉक लेने की मांग

By Goutam

Published on:

टाटानगर 3rd लाइन का काम

जनसंवाद, जमशेदपुर। सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (SCCI) के अध्यक्ष मानव केडिया ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से टाटानगर रेलवे स्टेशन से संबंधित लंबे समय से लंबित 3rd लाइन के कार्य में तेजी लाने और आवश्यक NI (Non-Interlocking) कार्य के लिए मेगा ब्लॉक लेने का आग्रह किया है।

Advertisement
Advertisement

राउरकेला में मेगा ब्लॉक, टाटानगर में क्यों नहीं?

Dayal Builder
Srinath

रेल मंत्री को भेजे पत्र में SCCI ने South Eastern Railway के मेगा ब्लॉक संबंधी Memorandum No. OPT.48/50/CKP/PB/1 दिनांक 30 अप्रैल 2026 और Railway Board के Message No. DTP/2026/04/34 दिनांक 30 अप्रैल 2026 का भी हवाला दिया है।

Advertisement

मानव केडिया ने कहा कि टाटानगर में 3rd लाइन का काम काफी धीमी गति से चल रहा है। चैंबर को आश्वासन दिया गया था कि अप्रैल 2026 के बाद टाटानगर रेलवे क्षेत्र में 3rd लाइन के काम के लिए मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। लेकिन वर्तमान में राउरकेला रूट पर 5th लाइन के कार्य के लिए NI/मेगा ब्लॉक लिया जा रहा है। ऐसे में टाटानगर की लंबित 3rd लाइन के लिए मेगा ब्लॉक नहीं लिए जाने पर सवाल उठता है।

एक साथ काम पूरा करने की रखी मांग

SCCI ने सुझाव दिया है कि तकनीकी रूप से संभव होने पर राउरकेला में चल रहे NI कार्य के साथ टाटानगर की 3rd लाइन का NI कार्य भी समानांतर या समन्वित तरीके से कराया जाए। इससे एक ही अवधि में अधिक आधारभूत संरचना कार्य पूरे किए जा सकेंगे।

चैंबर का कहना है कि इससे भविष्य में बार-बार ट्रेनों के रद्दीकरण, डायवर्जन, शॉर्ट टर्मिनेशन और री-शेड्यूलिंग के कारण यात्रियों को होने वाली परेशानी कम होगी।

टाटानगर पूरे कोल्हान की रेल लाइफलाइन

मानव केडिया ने कहा कि टाटानगर केवल जमशेदपुर ही नहीं, बल्कि पूरे कोल्हान क्षेत्र और बड़े औद्योगिक एवं यात्री क्षेत्र की जीवनरेखा है। बड़ी संख्या में यात्री, कर्मचारी, विद्यार्थी, व्यवसायी और उद्योग रेलवे कनेक्टिविटी पर निर्भर हैं।

उन्होंने कहा कि 3rd लाइन का जल्द निर्माण रेल लाइन की क्षमता बढ़ाने, ट्रेनों की समयबद्धता सुधारने और यात्री ट्रेनों के सुचारू परिचालन के लिए जरूरी है। इसका सीधा लाभ क्षेत्र के औद्योगिक विकास को भी मिलेगा।

उच्चस्तरीय समीक्षा और समयबद्ध काम की मांग

SCCI ने रेल मंत्री से टाटानगर की 3rd लाइन की वर्तमान स्थिति की उच्चस्तरीय समीक्षा करने, NI कार्यक्रम जल्द जारी करने और राउरकेला के NI कार्य के साथ समन्वय स्थापित करने की मांग की है। चैंबर ने कार्य को निश्चित और समयबद्ध अवधि में पूरा करने का भी आग्रह किया है।

ताजा खबरें

WhatsApp