Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

कुचाई में टेक्नोवेल सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन केंद्र का हुआ उद्घाटन, ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के बीच स्वरोजगार को बढ़ावा देने उद्देश्य- BDO

By Goutam

Published on:

 

 

सोशल संवाद/खरसावां (रिपोर्ट- उमाकांत कर): कुचाई प्रखंड के किसान भवन में एससीए योजना के तहत गैर आवासीय कौशल विकास केंद्र टेक्नोवेल सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड का उद्घाटन शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी सुजाता कुजूर जिला परिषद सदस्य जींगी हेम्ब्रम व मुखिया भीमसेन गागराई ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया।

Advertisement
Advertisement

मौके पर श्रीमति कुजूर ने कहा कि इस योजना में महिलाओं के लिए स्वरोजगार दर्जी एवं युवाओं के लिए सहायक इलेक्ट्रीशियन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। सरकार कौशल विकास के जरिए महिलाओं को रोजगार देना चाहते हैं। सरकार का सबसे अधिक जोर कौशल विकास पर ही है। यह महत्वाकांक्षी योजना है।

Dayal Builder
Srinath

उन्होने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के बीच स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कौशल विकास केंद्रों की स्थापना की गई है। इस योजना का उद्देश्य ऐसे लोगों को रोजगार मुहैया कराना है जो कम पढ़े-लिखे हैं या बीच में स्कूल छोड़ देते हैं। इस योजना में तीन महीने, छह महीने और एक साल के लिए रजिस्ट्रेशन होता है। कोर्स पूरा करने के बाद सर्टिफिकेट दिया जाता है। यह प्रमाणपत्र पूरे देश में मान्य होता है।

Advertisement

श्रीमति कुजूर ने कहा कि देश में सभी युवा वर्ग को संगठित करके उनके कौशल को निखार कर उनकी योग्तानुसार रोजगार देना है।इसके अलावा इस योजना से लोग अधिक से अधिक जुड़ सकें,इसके लिए युवाओं को ऋण प्राप्त करने की भी सुविधा है।

कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र के उदघाटन में मुख्य रूप से बीडीओ सुजाता कुजूर, जिप जींगी हेम्ब्रम, बीएओ हरिलाल राम, मुखिया भीमसेन गागराई, कंपनी के प्रोग्राम मैनेजर ब्रजेश कुमार, करन सुनवार, बिरेंद्र कुमार सिंह, सुरेश्वर कुम्हार, मनीष कुमार महतो, लखीमनी मुंडा,जितेंद्र हांसदा सहित महिला एवं पुरुष उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp