Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

MGM की लचर व्यवस्था अबतक के निचले स्तर पर, स्वास्थ्य मंत्री संवेदन शून्य : दिनेश कुमार

By Goutam

Published on:

 

 

जनसंवाद डेस्क: कोल्हान की लाईफ लाईन मानी जाने वाली महात्मा गाँधी मेमोरियल अस्पताल की अव्यवस्था पर सवाल उठाते हुए जमशेदपुर महानगर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने हेमंत सरकार की मंशा पर सवाल खड़ा किया है। भाजपा नेता ने एमजीएम में बिजली आपूर्ति बाधित होने को राजनीतिक इच्छा शक्ति का अभाव करार दिया।

Advertisement
Advertisement

भाजपा नेता दिनेश कुमार ने  कहा की कोल्हान के सबसे बड़ा अस्पताल लगातार संसाधनों की कमी से जूझ रही है। एमजीएम की लचर व्यवस्था अबतक के सबसे निचले स्तर पर है। वहीं सूबे के स्वास्थ्य मंत्री संवेदन शून्य हैं। अस्पताल जैसे इमर्जेंसी संस्थान में घंटों बिजली गुल होना बड़े स्तर की लापरवाही को दर्शाता है।

Dayal Builder
Srinath

इतने बड़े अस्पताल के पास पॉवर का कोई वैकल्पिक स्रोत अनुपलब्ध रहना घोर भ्रष्टाचार को दर्शाती है। हेमंत सरकार मंत्रियों के लिए लग्ज़री गाडियाँ ख़रीदने को प्राथमिकता में रखती है, किंतु अस्पताल में दवाईयों सहित पॉवर के वैकल्पिक व्यवस्था पर कोई चिंता नहीं है।

Advertisement

भाजपा नेता दिनेश कुमार ने माँग किया की पिछले दिनों एमजीएम में घंटों बिजली बाधित होने के मामले में मेडिकल काउंसिल ऑफ़ इंडिया स्वतः संज्ञान लेकर जाँच करे तथा जिला उपायुक्त इस आशय में कमिटी गठित कर अपने स्तर से जाँच करावें। कहा की मेडिकल क्षेत्र में लापरवाही या भूल माफ़ी योग्य कृत्य नहीं है।

ताजा खबरें

WhatsApp