Advertisement

कुचाई के तोडागंडीह में 55 लाख की लागत से स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन का शिलान्यास, जीप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा रहे मौजूद

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): कुचाई प्रखंड क्षेत्र के छोटासेगोई पंचायत अंतर्गत तोडागंडीह गांव में जिला परिषद सरायकेला-खरसावां द्वारा 55 लाख रुपये की लागत से बनने वाले स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। शिलान्यास कार्यक्रम जीप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, जीप उपाध्यक्ष मधुश्री महतो, विधायक प्रतिनिधि धमेंद्र सिंह मुंडा, जीप सदस्य जींगी हेंब्रम, प्रखंड सचिव मुन्ना सोय, मुखिया करम सिंह मुंडा एवं मुखिया राम सोय ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर किया।

Advertisement
Advertisement

मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जीप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि स्वास्थ्य उपकेंद्र के निर्माण से ग्रामीणों को मातृ एवं शिशु देखभाल, टीकाकरण, प्राथमिक उपचार जैसी बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएं गांव के पास ही उपलब्ध होंगी। इससे ग्रामीणों की निर्भरता प्रखंड एवं जिला अस्पतालों पर कम होगी और समय व खर्च दोनों की बचत होगी।

Dayal Builder
Srinath

वहीं जीप उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण न केवल स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करेगा, बल्कि क्षेत्रीय विकास को भी नई दिशा देगा। इससे गांवों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ेगी और आमजन को बेहतर सुविधा मिलेगी।

Advertisement

विधायक प्रतिनिधि धमेंद्र सिंह मुंडा ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधा प्रत्येक नागरिक का मूल अधिकार है और सरकार की प्राथमिकता है कि गांव के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचे। इस स्वास्थ्य उपकेंद्र के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

शिलान्यास कार्यक्रम में कांग्रेस नेता माधव महतो, संवेदक विरेंद्र दुबे, मंगल कांडियान, रामविलास महतो, पांडु बांकिरा, सोमेश्वर महतो, निरंजन महतो, महेश्वर महतो, बैधनाथ महतो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

ग्रामीणों ने स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण के लिए जिला परिषद प्रतिनिधियों एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि भवन निर्माण कार्य समय पर पूर्ण होगा।

ताजा खबरें

WhatsApp