Advertisement

मरांगहातु में स्व. लांडू सोय की 19वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, मीरा मुंडा बोलीं- समाज सेवा के लिए हमेशा याद किए जाएंगे

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। कुचाई प्रखंड के मरांगहातु गांव में स्वर्गीय लांडू सोय की 19वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Advertisement
Advertisement

पुण्यतिथि कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की धर्मपत्नी मीरा मुंडा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने स्वर्गीय लांडू सोय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय सहित कई भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Dayal Builder
Srinath

अपने संबोधन में मीरा मुंडा ने कहा कि स्वर्गीय लांडू सोय समाज और क्षेत्र के विकास के प्रति समर्पित व्यक्तित्व थे। उन्होंने अपने जीवनकाल में सामाजिक एकता, जनसेवा तथा आदिवासी समाज के उत्थान के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया। उनके कार्य आज भी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे महान व्यक्तित्वों की स्मृतियां समाज को नई दिशा देने का कार्य करती हैं।

Advertisement

जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि स्वर्गीय लांडू सोय ने संघर्ष, सेवा और समर्पण के बल पर समाज में अपनी अलग पहचान बनाई थी। उनके आदर्शों को अपनाकर ही समाज के विकास की दिशा में आगे बढ़ा जा सकता है।

पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय ने कहा कि स्वर्गीय लांडू सोय का जीवन जनसेवा और सामाजिक समर्पण का प्रतीक था। उनके विचारों और कार्यों को याद करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने स्वर्गीय लांडू सोय के जीवन, व्यक्तित्व और समाज के प्रति उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर विजय महतो, जीप सदस्य जींगी हेंब्रम, दुलाल स्वांसी, प्रदीप सिंह देव, लुदरी हेंब्रम, दास सोय, सतेंद्र कुम्हार, गणेश राम मुंडा, लखीराम मुंडा, धर्मेंद्र सांडिल, आसु मुंडा, गुरूचरण मुंडा, लुबूराम सोय, रमंती हेंब्रम, बिनिता सोय, सोहराय सोय, बुधु ताला, माई सोय सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता, ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ताजा खबरें

WhatsApp