Advertisement

नारदीगंज प्रखंड के हंडिया पंचायत के पैक्स अध्यक्ष का असामयिक मौत पर शोक की लहर, परिजनों में हाहाकार

By Goutam

Published on:

सोशल संवाद/नारदीगंज (रिपोर्ट- विकास कुमार): नवादा जिले के हंडिया पंचायत के पैक्स अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह (उम्र 55 वर्ष) का रविवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनने के बाद प्रखंड क्षेत्र में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Advertisement
Advertisement

जानकारी के अनुसार शैलेंद्र सिंह खेत में काम करने गए थे। काम के दौरान अचानक उनके सीने में दर्द उठा। दर्द की शिकायत पर परिजनों के द्वारा उन्हें तत्काल नारदीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने जाँच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Dayal Builder
Srinath

परिजनों एवं उनके चाहने वालों मैं असामयिक निधन से शोक की लहर छा गई। मृतक शैलेन्द्र सिंह अपने पीछे दो पुत्री, जो विवाहित हैं एवं पत्नी को छोड़ गए है। सभी का रो-रो कर बुरा हाल है।

Advertisement

निधन की खबर मिलते ही नारदीगंज प्रखंड के पैक्स अध्यक्ष, पिंकू सिंह, विपिन सिंह, उपेंद्र नारायण सिंह, साधु यादव, कृष्ण चक्रवर्ती, मिलर कारू उर्फ काई, मुखिया प्रतिनिधि, प्रखंड के तमाम बुद्धिजीवी एवं सामाजिक कार्यकर्ता उनके आवास पर जाकर परिजनों को ढाढस बनाया एवं मृतक के परिजनों के प्रति शोक संवेदना प्रकट की।

ताजा खबरें

WhatsApp