Advertisement

काम की खबर: 14 जून तक Free में Aadhaar करें अपडेट, वरना देने होंगे पैसे

By Goutam

Published on:

जनसंवाद डेस्क: आज के वक्त में आधार का सभी इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में आधार को लेकर एक जरूरी खबर है कि अगर आपका आधार 10 साल पुराना हो गया है, तो उसे अपडेट करना अनिवार्य है। सरकार के आदेश के सुरक्षा कारणों की वजह से सभी 10 साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट करना जरूरी है। हालांकि अगर आपने 10 साल में एक बार भी आधार अपडेट किया है, तो आपको दोबारा आधार अपडेट की जरूरत नहीं है।

Advertisement
Advertisement

फ्री में अपडेट करें आधार
सरकार की ओर से आधार अपडेट पर लगने वाली फीस को फ्री कर दिया है। यह सुविधा 15 मार्च से 14 जून तक जारी रहेगी। ऐसे में आपको 14 जून से पहले आधार को अपडेट कर लेना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आपको 14 जून के बाद आधार अपडेट पर 50 रुपये फीस देनी होगी।

Dayal Builder
Srinath

कैसे आधार करें अपडेट
आधार को अपडेट करने के लिए यूजर्स को प्रूफ ऑफ आइडेंटिटी और प्रूफ ऑफ एड्रेस देना होगा। इन दोनों डॉक्यूमेंट को myaadhaar.uidai.gov.in पर दर्ज करना होगा। फिलहाल यह सुविधा फ्री ऑफ कॉस्ट है।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp