Advertisement

कुचाई के अरूवां में साइकिल यात्रा कर रहे विकास कुमार महतो को माला व शॉल ओढाकर किया सम्मानित

By Goutam

Published on:

सोशल संवाद/खरसावां (रिपोर्ट- उमाकांत कर): प्रदेश में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण जन जागरण सांस्कृतिक जीवित रखने का बारे में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से साइकिल यात्रा पर निकले झारखंड के धनबाद निवासी विकास कुमार महतो ने साइकिल यात्रा कर पूरा देश का भ्रमण पर निकले है।

Advertisement
Advertisement

अब झारखंड राज्य का भ्रमण कर रहे है। जो शनिवार को सरायकेला खरसावां जिला के कुचाई प्रखंड क्षेत्र का अरुवां पहुंचे। अरुवां पंचायत भवन में मुखिया सरस्वती मींज एवं समाजसेवी दिलीप चंद्र महतो के नेतृत्व में साइकिल यात्रा कर रहे विकास कुमार महतो का माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। वहीं उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के द्वारा भी उनका स्वागत किया गया।

Dayal Builder
Srinath

स्वागत में मुखिया श्रीमती मींज ने साइकिल यात्रा से भ्रमण कर रहे हैं विकास कुमार महतो को बधाई देते हुए कहा कि जन जागरण एवं संस्कृति को बचाए रखने के लिए देशभर में जागरूकता फैलाना राज्य के लिए बहुत बड़ा उपलब्धि है।

Advertisement

इस दौरान मुख्य रूप से मुखिया सरस्वती मींस समाजसेवी दिलीप चंद महतो पंचायत सचिव अशोक कुमार महतो उप मुखिया गुरुचरण डांगिल महेश मींज शिक्षक तरुण सिंह दीनबंधु सिंह पात्र चंद्र मोहन महतो शीतल महतो प्रभास महतो बरमेश्वर महतो जय सरदार उपेंद्र सरदार आदि उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp