Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

आदित्यपुर में मनाई गई दलित आंदोलन के जनक राम विनय पासवान की 19वीं पुण्यतिथि, दी श्रद्धांजलि

By Goutam

Published on:

 

 

सोशल संवाद/जमशेदपुर: कोल्हान में दलित आंदोलन के जनक के रूप में विख्यात दलित सेना के संस्थापक सदस्य व पूर्व राष्ट्रीय महासचिव स्वर्गीय रामविनय पासवान की 19वी पुण्यतिथि का आयोजन आदित्यपुर थाना रोड स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ किया गया।

Advertisement
Advertisement

मौके पर लोक जनशक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज पासवान के नेतृत्व में दलित सेना के सदस्यों व उनके समर्थकों ने भी श्रद्धांजलि दी। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद आदित्यपुर नगर पर्षद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने उन्हें दलित पिछड़ों की आवाज बताया।

Dayal Builder
Srinath

उन्होंने कहा कि वे उनके साथ मंडल आंदोलन में इन्होने अग्रणी भूमिका निभाई थी। मौके पर दलित सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष रामजी प्रसाद ने कहा कि वे स्वर्गीय रामविनय बाबू के साथ 35 वर्षों तक आंदोलन के साथी रहे औऱ कई मुद्दों पर वे दलित पिछड़ों पर अन्याय होने पर कोई समझौता नहीं करते थे।

Advertisement

इस दौरान मुख्य रूप से समारोह में कांग्रेस के कोल्हान प्रवक्ता सुरेश धारी, भाजपा नेता सावन गुप्ता, सुनीता कुमारी, कुंदन थापा, सतीश कुमार, रूपलाल महतो, रीता देवी, भवानी देवी, रामानंद साव, बबलू कुमार, पिंटू प्रसाद, बिष्णु यादव, गुरु जी, नरेंद्र प्रसाद, पप्पू कुमार, भंज कुमार, सोय महतो आदि मौजूद थे।

ताजा खबरें

WhatsApp