Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

‘कुएं में कूद जाऊंगा लेकिन..’, कांग्रेस नेता के ऑफर पर ऐसा क्यों बोले थे नितिन गडकरी? खुद बताई कहानी

By Goutam

Published on:

 

 

जनसंवाद डेस्क: केंद्रीय मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता नितिन गडकरी ने कहा है कि एक बार एक राजनेता ने उन्हें कांग्रेस में शामिल होने की पेशकश की थी, जिस पर उन्होंने जवाब दिया था कि वह उस पार्टी का सदस्य बनने के बजाय कुएं में कूदकर मर जाना पसंद करेंगे। नितिन गडकरी ने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने पिछले नौ वर्षों में देश में कांग्रेस के 60 वर्षों के शासन की तुलना में दोगुना काम किया है।

Advertisement
Advertisement

नरेंद्र मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के मौके पर शुक्रवार को महाराष्ट्र के भंडारा में एक सभा को संबोधित करते हुए गडकरी ने भाजपा के लिए काम करने के अपने शुरुआती दिनों को याद किया और पार्टी की यात्रा के बारे में बात की। उन्होंने दिवंगत कांग्रेस नेता श्रीकांत जिचकर द्वारा एक बार दी गई पेशकश को भी याद किया।

Dayal Builder
Srinath

नितिन गडकरी ने कहा, “जिचकर ने एक बार मुझसे कहा – ‘आप एक बहुत अच्छे पार्टी कार्यकर्ता और नेता हैं, और यदि आप कांग्रेस में शामिल होते हैं, तो आपका भविष्य उज्जवल होगा’। लेकिन मैंने उनसे कहा कि मैं कांग्रेस में शामिल होने के बजाय कुएं में कूद जाऊंगा क्योंकि मैं भाजपा और उसकी विचारधारा में दृढ़ विश्वास है और इसके लिए काम करना जारी रखूंगा।”

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp