Advertisement

जोड़ा टाउनशिप के महिला महाविद्यालय में मनाया गया विश्व एड्स दिवस, जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजित

By Goutam

Published on:

सोशल संवाद/बड़बिल(रिपोर्ट-संजय सिन्हा): जोड़ा टाउनशिप क्षेत्र स्थित महिला महाविद्यालय मे बीते गुरुवार को विश्व एड्स दिवस को मनाया गया। इस अवसर पर जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

Advertisement
Advertisement

इस अवसर पर महाविद्यालय के रेड रिबन क्लब की ओर से काँलेज के गेट समीप लोगो को रेंड रिवन बाधकर विश्व में मनाऐ जा रहे एड्स के प्रति जागरूक किया गया। उसके बाद महाविद्यालय मे एक जागरूक सभा का आयोजन किया गया।

Dayal Builder
Srinath

इस सभा के मुख्य अतिथि के रुप मे वासुदेवपुर स्वास्थ्य केंद्र से स्वास्थ्य अधिकारी डाँ.चंदन कुमार बारिक उपस्थित होकर छात्राओं को एड्स संबंधित विषयों को लेकर जागरूक कराया।

Advertisement

छात्राओं को सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि अपने आसपास के लोगो को एड्स के प्रति जागरूक कराये। उक्त जनसभा मे महाविद्यालय के अध्यक्ष डाँ.मृदुला माहंती द्वारा सभी का स्वागत किया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने नाटक मंचन भी किया।

ताजा खबरें

WhatsApp