Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में भावुक माहौल में विदाई समारोह, 12वीं के छात्रों को दी गई यादगार विदाई

By Goutam

Published on:

 

 

जनसंवाद, जमशेदपुर: जेवियर पब्लिक स्कूल, डोरकासाई में गुरुवार, 5 फरवरी 2026 को कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए भव्य एवं भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन कक्षा ग्यारहवीं के छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया, जिसमें पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह और भावुकता का माहौल देखने को मिला।

Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम की शुरुआत कक्षा 12वीं के सभी छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर पारंपरिक स्वागत के साथ की गई। इसके बाद कार्यक्रम का संचालन गुरुशान शर्मा एवं पंकज पूर्ति द्वारा किया गया। प्रोजेक्टर के माध्यम से विद्यार्थियों की पुरानी यादों को तस्वीरों और वीडियो के रूप में प्रस्तुत किया गया, जिसे देखकर छात्र-छात्राएं भावविभोर हो गए। प्रस्तुतीकरण के माध्यम से उनके व्यक्तित्व, गुणों और विद्यालय में बिताए गए पलों को खूबसूरती से दर्शाया गया।

Dayal Builder
Srinath

विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री राजीव रंजन ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि आत्मविश्वास, लगन और निरंतर मेहनत ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने छात्रों को आगामी बोर्ड परीक्षा के लिए शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। नृत्य, गीत और मनोरंजक प्रस्तुतियों ने समारोह को यादगार बना दिया। इस अवसर पर मिस जेवियर का खिताब जीव विज्ञान की छात्रा राजनंदनी को तथा मिस्टर जेवियर का खिताब विज्ञान संकाय के छात्र रोहन वर्मा को प्रदान किया गया।

विदाई समारोह के अंत में सभी छात्र-छात्राओं को स्मृति पदक भेंट किए गए। साथ ही मिठाई पैकेट, केक और कोल्ड ड्रिंक देकर उन्हें स्नेहपूर्वक विदा किया गया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कक्षा ग्यारहवीं के छात्र-छात्राओं ने अथक परिश्रम किया, जिसमें हिमेश गोप, गुरुशान, खुशी अग्रवाल, ललिता, खुशी, पंकज, शाश्वत, रोनित, सोमाय एवं उदित्या गुप्ता की विशेष भूमिका रही। कार्यक्रम का समापन बेहद सौहार्दपूर्ण और यादगार वातावरण में हुआ।

ताजा खबरें

WhatsApp