होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 2-02
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में समर कैंप के दूसरे दिन बच्चों ने दिखाई रचनात्मकता और प्रतिभा

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

NSU MA
previous arrow
next arrow
03 (29)
previous arrow
next arrow

जनसंवाद, जमशेदपुर। जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में आयोजित तीन दिवसीय समर कैंप के दूसरे दिन विद्यालय परिसर उत्साह, उमंग और रचनात्मक गतिविधियों से सराबोर नजर आया। विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए मनोरंजक, शैक्षणिक, कलात्मक एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने पूरे आत्मविश्वास और उत्साह के साथ भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना एवं प्रेरणादायक संदेश के साथ हुई। विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को समर कैंप के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों के मानसिक, शारीरिक एवं रचनात्मक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

केजी वर्ग के बच्चों के लिए “कलेक्ट द बॉल” प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें नन्हे विद्यार्थियों ने खेल-खेल में अपनी सक्रियता और फुर्ती का परिचय दिया। वहीं आर्ट एंड कलर गतिविधि में बच्चों ने रंगों के माध्यम से अपनी कल्पनाशक्ति और कलात्मक प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया।

कक्षा 1 और 2 के विद्यार्थियों के लिए “क्लैपिंग फन गेम विद बॉल” प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस गतिविधि में बच्चों ने तालमेल, ध्यान और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया।

कक्षा 3 और 4 के विद्यार्थियों ने “बैलेंसिंग गेम” और “वॉक विद योर पार्टनर इन लाइन” प्रतियोगिता में भाग लिया। इन खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों ने संतुलन, धैर्य, अनुशासन और टीम भावना का परिचय दिया।

कक्षा 5 और 6 के विद्यार्थियों के लिए क्ले मॉडलिंग एवं ऑक्टोपस रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। क्ले मॉडलिंग गतिविधि में बच्चों ने विभिन्न सुंदर आकृतियां बनाकर अपनी कला और कल्पनाशक्ति का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इसके अलावा टी-शर्ट पेंटिंग गतिविधि में विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर आकर्षक चित्र बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा को प्रदर्शित किया। पेपर फोल्डिंग डांस प्रतियोगिता में नृत्य और कला का अद्भुत संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण फनी सिंगिंग सॉन्ग और स्टैंडअप कॉमेडी रहा। विद्यार्थियों ने हास्य और मनोरंजन से भरपूर प्रस्तुतियों से सभी को खूब हंसाया और अपनी प्रतिभा से सभी का मन मोह लिया।

समर कैंप के दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। विजेताओं के सम्मान से बच्चों में उत्साह और खुशी देखने को मिली।

अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य ने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि समर कैंप विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी प्रकार उत्साहपूर्वक भाग लेने और अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया।

 

---Advertisement--- 

 

Leave a Comment