Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में युवा दिवस का आयोजन: गणित ओलंपियाड बना आकर्षण, विजेता छात्रों को मेडल देकर किया सम्मानित

By Goutam

Published on:

 

 

जनसंवाद, जमशेदपुर। जेवियर पब्लिक स्कूल, डोरकासाई में बुधवार को युवा दिवस उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों से लेकर वरिष्ठ कक्षाओं के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विभिन्न सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान किया गया।

Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम की शुरुआत नन्हे बच्चों द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना से हुई। इसके बाद कक्षा 1 और 2 के विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगी चित्रकलाओं के माध्यम से अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों द्वारा बनाई गई कलाकृतियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य और सकारात्मक सोच की झलक प्रस्तुत की।

Dayal Builder
Srinath

कक्षा 3 और 4 के विद्यार्थियों ने महान व्यक्तित्वों के जीवन तथा प्रेरणादायक एवं साहसिक कहानियों का प्रस्तुतीकरण किया। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से छात्रों में देशभक्ति, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का संदेश दिया गया।

Advertisement

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि युवा देश के भविष्य और समाज की सबसे बड़ी शक्ति हैं। शिक्षा, विज्ञान, गणित, संगीत, कला, तकनीक और अन्य क्षेत्रों में युवाओं का समग्र विकास ही राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की नींव है।

इस वर्ष युवा दिवस का मुख्य आकर्षण गणित ओलंपियाड रहा। प्रतियोगिता का आयोजन दो चरणों—प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा—में किया गया। कक्षा 8 से 12 तक के विद्यार्थियों ने इसमें भाग लिया। प्रारंभिक परीक्षा में सफल विद्यार्थियों ने मुख्य परीक्षा में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के प्रत्येक वर्ग में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के साथ-साथ उनकी बौद्धिक क्षमता को भी निखारती हैं।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के सभी शिक्षकों ने सक्रिय भूमिका निभाई और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि संस्था विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए भविष्य में भी इस प्रकार की शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों का आयोजन करती रहेगी।

ताजा खबरें

WhatsApp