होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में मजदूर दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित, कर्मचारियों के योगदान को मिला सम्मान, छात्रों को श्रम के महत्व का दिया संदेश

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

जनसंवाद, जमशेदपुर। छोटा गोविंदपुर स्थित जेवियर पब्लिक स्कूल, डोरकासाई में 1 मई को मजदूर दिवस के अवसर पर एक भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी सहायक कर्मचारियों के परिश्रम, समर्पण और योगदान को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा से हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने मजदूर दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला और श्रम के सम्मान का संदेश दिया। इसके बाद विद्यालय के एक सुरक्षा गार्ड ने मंच से अपने जीवन अनुभव साझा करते हुए प्रेरणादायक भाषण दिया। उन्होंने बताया कि कोई भी कार्य छोटा या बड़ा नहीं होता, हर कार्य का अपना महत्व होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, ईमानदारी और अनुशासन के साथ जीवन में आगे बढ़ने की सीख दी।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यालय के सहायक कर्मचारियों—सफाई कर्मी, माली, बस चालक, रसोई कर्मचारी आदि—को सम्मानित करना रहा। विद्यालय प्रबंधन द्वारा उन्हें उपहार देकर उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस सम्मान से कर्मचारी भावुक हो गए और उन्होंने विद्यालय के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण व्यक्त किया।

अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि हर कार्यकर्ता का सम्मान करना समाज का कर्तव्य है और सभी को श्रम के महत्व को समझना चाहिए। यह आयोजन विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक, शिक्षाप्रद और यादगार साबित हुआ।

 

Leave a Comment