होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

जमशेदपुर के जेवियर पब्लिक स्कूलों में समर कैंप की धूम, बच्चों ने दिखाई रचनात्मकता और प्रतिभा

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

जनसंवाद, जमशेदपुर। जमशेदपुर के छोटा गोविंदपुर एवं डोरकासाई स्थित जेवियर पब्लिक स्कूल में शैक्षिक सत्र 2026-27 के अंतर्गत तीन दिवसीय समर कैंप का रंगारंग शुभारंभ किया गया। 20 मई से 22 मई तक आयोजित इस समर कैंप का उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को निखारना, रचनात्मकता को बढ़ावा देना तथा उनमें आत्मविश्वास विकसित करना है।

छोटा गोविंदपुर स्थित जेवियर पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना से हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने जूम्बा डांस का आनंद लिया। समर कैंप में नर्सरी से लेकर कक्षा 10 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

बच्चों के लिए विभिन्न मनोरंजक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें पेंटिंग ऑफ बॉटम ऑफ बॉटल, अरेंज द बॉल इन द रिंग, लिफ्ट द कप विद द बलून, पेपर फोल्डिंग डांस, वॉल पेंटिंग, फन डांस, कलेक्ट द बॉल इन द वॉटर टब, कलेक्ट द कप एंड सीट द चेयर, ड्रॉप द टेडी विद ब्लाइंड फोल्ड तथा हेड शेक कैंडल चैलेंज जैसी प्रतियोगिताएं शामिल रहीं।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण वॉल पेंटिंग, हेड शेक कैंडल चैलेंज और पेपर फोल्डिंग डांस प्रतियोगिता रही, जिसमें बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। अंत में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

वहीं डोरकासाई स्थित जेवियर पब्लिक स्कूल में भी समर कैंप का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। यहां केजी से लेकर उच्च कक्षाओं तक के विद्यार्थियों के लिए होल्ड द बॉल, मेक आइसक्रीम, बैलेंस द बुक, क्रॉस द नंबर, कार्ड मेकिंग, पेपर क्राफ्ट, कुक विदाउट फायर, मेहंदी और वॉल पेंटिंग जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं।

कुक विदाउट फायर गतिविधि में बच्चों ने बिना आग का उपयोग किए स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक व्यंजन तैयार किए, जबकि क्राफ्ट और कार्ड मेकिंग में उनकी रचनात्मक सोच देखने को मिली। वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता के तहत विद्यालय की दीवारों को आकर्षक चित्रों और प्रेरणादायक संदेशों से सजाया गया।

इसके अलावा वॉलीबॉल प्रतियोगिता और मनोरंजक खेलों ने बच्चों में टीम भावना, सहयोग और आत्मविश्वास को बढ़ावा दिया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा फीता काटकर किया गया।

पहले दिन के सफल आयोजन के बाद विजेता विद्यार्थियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। समर कैंप के आयोजन को अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने काफी सराहा।

 

Leave a Comment