Advertisement

जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में धूमधाम से मनी डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, निबंध, चित्रकला और क्विज प्रतियोगिता का आयोजित, छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, जमशेदपुर। जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाई गई। विद्यालय में 14 अप्रैल को अवकाश घोषित होने के कारण यह कार्यक्रम 13 अप्रैल 2026 को आयोजित किया गया।

Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकालीन सभा के बाद विद्यालय के प्रधानाध्यापक की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर कक्षा 5 से 10 तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से डॉ. अंबेडकर के जीवन एवं योगदान को प्रस्तुत किया।

Dayal Builder
Srinath

कक्षा 5 और 6 के छात्रों ने डॉ. अंबेडकर की जीवनी और उनके देश के प्रति योगदान पर निबंध लेखन कर अपनी समझ और ज्ञान का प्रदर्शन किया। वहीं कक्षा 7 और 8 के विद्यार्थियों ने चित्रकला के माध्यम से उनके जीवन से जुड़े पहलुओं को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया। अन्य छात्रों ने अंबेडकर जी के जीवन से संबंधित चित्रों का कोलाज तैयार कर उनके विभिन्न कार्यों को दर्शाया।

Advertisement

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “हमारा संविधान” विषय पर आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता रही, जिसमें कक्षा 9 और 10 के छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में छात्रों को विभिन्न समूहों में बांटकर प्रश्न पूछे गए, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों में आस्था सिंह, ओम कुमार सिंह, दिव्यांश महतो, मोहित कैबरतो और दीपिका रानी महतो को सम्मानित किया गया।

विद्यालय प्रबंधन ने इस आयोजन को सफल बताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में राष्ट्रीय मूल्यों और संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ती है।

ताजा खबरें

WhatsApp