आदित्यपुर / Balram Panda : आदित्यपुर थाना क्षेत्र की जीआर कॉलोनी में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। काली मंदिर के पीछे नाले के पास पेशाब करने को लेकर हुए विवाद में 10 से 12 लोगों ने मिलकर एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी, मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, घटना के बाद आदित्यपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन प्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.
पुलिस के अनुसार, घटना 11 अक्टूबर 2026 की है, वादी अपने एक दोस्त के घर जीआर कॉलोनी गया था, इसी दौरान काली मंदिर के पीछे नाले के पास पेशाब करने को लेकर विवाद शुरू हो गया, देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और 10 से 12 लोगों ने मिलकर युवक के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया.
घटना की सूचना मिलने पर आदित्यपुर पुलिस की बाइक पेट्रोलिंग टीम ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को हमलावरों की भीड़ से सुरक्षित निकाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से घायल को तत्काल चिकित्सा सहायता मिल सकी.
इसके बाद पीड़ित के लिखित आवेदन के आधार पर आदित्यपुर थाना कांड संख्या 286/26, दिनांक 12 अक्टूबर 2026 को दर्ज किया गया, मामले के अनुसंधान के दौरान पुलिस ने गौरव केराई उर्फ गुड्डू, विशाल थापा उर्फ विकास और आकाश हांसदा को गिरफ्तार किया, तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
पुलिस अब मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है, इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि घटना के बाद पुलिस ने त्वरित हस्तक्षेप करते हुए घायल को सुरक्षा और चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई तथा मामले में कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ाई.

















