Advertisement

युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रेमेंद्र कुमार मिश्रा ने कालीचरण मुंडा के पक्ष में किया प्रचार, कहा- युवा एवं किसान विरोधी है भाजपा

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रेमेन्द्र कुमार मिश्रा ने खरसावां प्रखंड के खरसावां पंचायत में जनसंपर्क किया। क्षेत्र की जनता से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी कालीचरण मुंडा को जीताने की अपील की।

Advertisement
Advertisement

जनसंपर्क अभियान के दौरान श्री मिश्रा ने कहा 2014 में युवाओं एवं किसानों को सपने दिखाकर केंद्र में भाजपा सरकार बनी। मोदी जी ने कहा था की हर वर्ष 2 करोड़ युवाओं को रोजगार दूंगा, किसानों की आय दुगुनी कर दूंगा परंतु मोदी सरकार के 10 साल के कार्यकाल पूरे हो जाने के बाद भी इस मुद्दे पर मोदी सरकार द्वारा कोई भी कार्य नहीं किया गया।

Dayal Builder
Srinath

उन्होंने कहा कि देश में बेरोजगारी चरम पर है युवा डिग्री लेकर घूम रहे हैं, किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। मोदी जी ने अपने 10 साल के कार्यकाल में सबसे ज्यादा युवाओं एवं किसानों को ठगने का काम किया जिससे देश अनभिज्ञ नहीं है। इस बार युवा एवं किसान 13 मई को भाजपा को सबक सिखाएगी।

Advertisement

मौके पर पूर्व प्रखंड अध्यक्ष बलभद्र महतो, आई आलम, बीरेंद्र नायक, मो. कस्सू,मो जब्बार सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp