Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

श्री दक्षिणेश्वरी मां काली मंदिर में अमावस्या पूजा संपन्न, भक्तों के बीच बांटा गया भोग प्रसाद

By Goutam

Published on:

 

 

जनसंवाद, जमशेदपुर। ईस्ट प्लांट बस्ती स्थित श्री श्री दक्षिणेश्वरी मां काली मंदिर में ज्येष्ठ माह की अमावस्या के अवसर पर शनिवार को विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और मां काली के दर्शन कर पूजा में शामिल हुए।

Advertisement
Advertisement

पूजा कार्यक्रम की शुरुआत मां काली के स्नान के साथ हुई, जिसके बाद मां का भव्य श्रृंगार किया गया। संध्या समय में विधि-विधान के साथ मां दक्षिणेश्वरी काली की विशेष पूजा संपन्न हुई। पूजा के बाद भक्तों के बीच भोग प्रसाद का वितरण किया गया।

Dayal Builder
Srinath

मंदिर के पुरोहित अशोक चटर्जी ने पूरे विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई। मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि प्रत्येक माह अमावस्या तिथि पर मां काली की विशेष पूजा आयोजित की जाती है तथा श्रद्धालुओं के बीच भोग प्रसाद वितरित किया जाता है। इसके अलावा प्रत्येक शनिवार को भी नियमित रूप से मां की विशेष पूजा होती है।

Advertisement

मंदिर समिति ने बस्तीवासियों एवं श्रद्धालुओं के लगातार मिल रहे सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। समिति के अनुसार, कम समय में ही मां दक्षिणेश्वरी काली मंदिर की प्रसिद्धि दूर-दूर तक फैल रही है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं लेकर मां के दरबार में पहुंच रहे हैं और मां उनकी इच्छाएं पूर्ण कर रही हैं।

ताजा खबरें

WhatsApp