Advertisement

श्रीनाथ विश्वविद्यालय के मेगा जॉब फेयर में 260 से अधिक युवाओं को मिला ऑफर लेटर, 85 छात्रों को कई कंपनियों से मिले प्रस्ताव

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, जमशेदपुर। श्रीनाथ विश्वविद्यालय और गुजरात की आमधनी के सहयोग से मंगलवार को मेगा अप्रेंटिसशिप सह जॉब फेयर का आयोजन किया गया। इस रोजगार मेले में विभिन्न राज्यों और संस्थानों से बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और युवाओं को रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना था।

Advertisement
Advertisement

जॉब फेयर में 650 से अधिक अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया। भर्ती प्रक्रिया के दौरान 260 से अधिक उम्मीदवारों को विभिन्न कंपनियों की ओर से ऑफर लेटर प्रदान किए गए। खास बात यह रही कि 85 विद्यार्थियों को एक से अधिक कंपनियों से नौकरी के प्रस्ताव प्राप्त हुए।

Dayal Builder
Srinath

इस मेगा भर्ती अभियान में एमआरएफ, अपोलो टायर्स, योकोहामा टायर्स, याजाकी, कोसोल एनर्जी, वर्सुनी, बजाज ऑटो लिमिटेड, 3एम इंडिया तथा धूत ट्रांसमिशन प्राइवेट लिमिटेड जैसी देश की प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने उम्मीदवारों का साक्षात्कार लेकर तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों के लिए चयन प्रक्रिया पूरी की।

Advertisement

भर्ती प्रक्रिया के लिए एचआर प्रतिनिधि के रूप में शंतनु दास, सुब्रत कमरा, राहुल कुमार और देवेश पांडे विश्वविद्यालय पहुंचे। उन्होंने अभ्यर्थियों का मूल्यांकन किया।

इस जॉब फेयर में वर्ष 2024, 2025 और 2026 बैच के छात्र-छात्राओं को भाग लेने का अवसर दिया गया था। पात्रता में 10वीं, 12वीं उत्तीर्ण, आईटीआई, डिप्लोमा, बीटेक एवं अन्य स्नातक उत्तीर्ण विद्यार्थी शामिल थे।

कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ. एस. एन. सिंह, कुलसचिव डॉ. याह्या मजूमदार, सीनियर डायरेक्टर ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ए. के. शाही, डायरेक्टर ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सुभोदीप भद्रा तथा ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट मैनेजर विकास गुप्ता उपस्थित रहे।

सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों को उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप स्वयं को तैयार करने और ऐसे रोजगार मेलों का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

विश्वविद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को उद्योग जगत से जोड़ने के साथ-साथ उनके करियर को बेहतर दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

ताजा खबरें

WhatsApp