Advertisement

श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में सहस्त्र घट जलाभिषेक, विधायक सरयू राय ने की पूजा-अर्चना

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, जमशेदपुर। श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर जीर्णोद्धार समिति के तत्वावधान में सोमवार को श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर प्रांगण स्थित शिवालय में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम में समिति के संयोजक एवं जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान शिव से क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।

Dayal Builder
Srinath

भक्तिमय वातावरण और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुए इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए क्षेत्र की खुशहाली और उन्नति के लिए प्रार्थना की।

Advertisement

संपूर्ण पूजन-अनुष्ठान पुजारी विनोद पांडेय, अजय तिवारी एवं राकेश ओझा के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की व्यवस्था और संचालन समिति के प्रमुख सदस्य साकेत गौतम और असीम पाठक की देखरेख में किया गया।

इस अवसर पर मुख्य यजमान के रूप में साकेत गौतम उपस्थित रहे। वहीं अतिथियों में शिव शंकर सिंह, अमित शर्मा, अरुण सिंह, शिवाकांत, राजेश, समरेश और राकेश सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल हुए।

धार्मिक आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। सहस्त्र घट जलाभिषेक के माध्यम से भगवान शिव की आराधना कर श्रद्धालुओं ने समाज में सुख-शांति, समृद्धि और मंगल की कामना की।

ताजा खबरें

WhatsApp