Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

आदित्यपुर फायरिंग कांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, दो आरोपी गिरफ्तार, देशी कट्टा और गोली बरामद…

By Balram Panda

Updated on:

 

 

आदित्यपुर / Balram Panda : थाना क्षेत्र में होटल संचालक पर जानलेवा फायरिंग के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गम्हरिया स्टेशन रोड निवासी करीब 34 वर्षीय विक्की कुमार पांडे और खूंटी चौक निवासी करीब 20 वर्षीय बजरंगी कुमार महतो के रूप में हुई है,

Advertisement
Advertisement

पुलिस कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया एक देशी कट्टा और एक गोली बरामद की गई है, पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने घटना में कथित रूप से शामिल अन्य अपराधकर्मियों के नाम भी बताए हैं, प्राप्त जानकारी का सत्यापन करते हुए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं.

Dayal Builder
Srinath

मामला उस वक्त सामने आया जब होटल बंद कर घर लौट रहे विशाल गोराई को भीतरी पुलिया के पास रास्ते में घेरकर फायरिंग की गई, गोली उनके कमर के पास लगी थी, घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी और हथियार की बरामदगी के लिए कार्रवाई तेज कर दी.

Advertisement

पुलिस की कार्रवाई से फायरिंग की इस वारदात में शामिल आरोपियों पर शिकंजा कसता नजर आ रहा है, दो आरोपियों की गिरफ्तारी और हथियार बरामदगी के बाद अब पुलिस की जांच घटना के पीछे शामिल अन्य अपराधकर्मियों तक पहुंचने में जुटी है.

पूछताछ से सामने आए नामों के सत्यापन के साथ पुलिस की छापेमारी जारी है, ऐसे में आने वाले समय में इस मामले में और गिरफ्तारियां होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता.

ताजा खबरें

WhatsApp