Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

कपाली : एनडीपीएस केस में लंबे समय से फरार नायडू गिरफ्तार, कपाली पुलिस ने कसा शिकंजा; करीब 9 मामलों में दर्ज है नाम, कई बार जा चुका है जेल…

By Balram Panda

Published on:

 

 

कपाली / Balram Panda : नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच कपाली ओपी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, पुलिस ने ब्राउन शुगर से जुड़े एनडीपीएस एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी शिवाजी गोप उर्फ नायडू को गिरफ्तार कर लिया, गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

Advertisement
Advertisement

गिरफ्तार आरोपी की पहचान कपाली ओपी क्षेत्र के तमोलिया स्थित जेवियर स्कूल के समीप रहने वाले करीब 30 वर्षीय शिवाजी गोप उर्फ नायडू, पिता संजय गोप के रूप में हुई है, कपाली ओपी प्रभारी अविनाश कुमार के अनुसार, आरोपी एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी.

Dayal Builder
Srinath

इसी दौरान पुलिस को आरोपी के ठिकाने से संबंधित महत्वपूर्ण सूचना मिली, सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया, पुलिस की इस कार्रवाई के बाद नशीले पदार्थों से जुड़े मामलों में फरार आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और मजबूती मिली है.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, शिवाजी गोप उर्फ नायडू का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ करीब नौ मामले दर्ज हैं, इनमें जमशेदपुर के मानगो और गोविंदपुर थाना क्षेत्र के अलावा चांडिल थाना तथा कपाली ओपी क्षेत्र में दर्ज मामले भी शामिल हैं, पुलिस के अनुसार आरोपी पूर्व में भी विभिन्न आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है.

फिलहाल पुलिस आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड को खंगालने के साथ पूर्व में दर्ज मामलों की भी जानकारी जुटा रही है, पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि नशीले पदार्थों से जुड़े मामलों में उसकी भूमिका क्या रही है.

कपाली पुलिस का कहना है कि ब्राउन शुगर समेत अन्य नशीले पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ नशे के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों पर भी पुलिस की नजर है, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशीले पदार्थों के कारोबार और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

इस कार्रवाई में सब इंस्पेक्टर हसनैन अंसारी, टाइगर मोबाइल के जवान और सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे, लंबे समय से फरार आरोपी की गिरफ्तारी को कपाली पुलिस की कार्रवाई में अहम सफलता के तौर पर देखा जा रहा है.

ताजा खबरें

WhatsApp