गम्हरिया / Balram Panda : बलरामपुर स्थित शीतला मंदिर परिसर में आयोजित श्री श्री सार्वजनिक गणेश पूजा में शनिवार को श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला, भालोटिया रोड स्थित जगन्नाथपुर पंचायत के शीतला मंदिर परिसर में आयोजित पूजा समारोह में शिक्षाविद एवं वरिष्ठ समाजसेवी प्रो. कालीपद सोरेन यानी केपी सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए.

पूजा के दौरान उन्होंने विधिवत भगवान गणेश की आराधना की और क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि की मंगल कामना की, गणपति बप्पा की आराधना के बीच लगे जयकारों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा, प्रो. सोरेन ने भगवान गणेश से समाज में आपसी भाईचारा, सौहार्द और शांति कायम रखने तथा लोगों को सद्बुद्धि और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने की प्रार्थना की.
इस अवसर पर पूजा कमिटी की ओर से मुख्य अतिथि प्रो. कालीपद सोरेन का पुष्पगुच्छ, गमछा और माला पहनाकर सम्मान किया गया, वहीं, समारोह में मौजूद अन्य अतिथियों और गणमान्य लोगों का भी स्वागत एवं सम्मान किया गया.

कार्यक्रम में झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष राजेश गोप, बीटी दास, गोबिंद प्रधान, कांग्रेस प्रखंड उपाध्यक्ष इंद्रकांत झा उर्फ इशू झा, कमिटी के वरिष्ठ संरक्षक लाल बाबू, दिलीप गोराई, महेश आचार्य, सुजीत नायक, परक्षित दास समेत पूजा कमिटी के सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे.
पूजा-अर्चना के दौरान श्रद्धालुओं ने प्रथम पूज्य भगवान गणेश के समक्ष शीश नवाया और अपने परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र के सुख-समृद्धि, शांति और मंगलमय भविष्य की प्रार्थना की, मंदिर परिसर देर तक गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजता रहा.


































