Advertisement

[smartslider3 slider="10"]

 

आदित्यपुर में राजद का हल्लाबोल, मुख्य निर्वाचन आयुक्त का फूंका पुतला; मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप…

By Balram Panda

Updated on:

 

 

आदित्यपुर / Balram Panda :आदित्यपुर में शनिवार शाम राजद ने मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया को लेकर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया, आकाशवाणी चौक पर जुटे राजद कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया.

Advertisement
Advertisement

प्रदर्शन के दौरान राजद नेताओं ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण में कथित गड़बड़ियों को लेकर गंभीर सवाल उठाए। नेताओं ने आरोप लगाया कि बिना उचित सत्यापन के मतदाताओं के नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है, राजद ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़ा गंभीर विषय बताते हुए निर्वाचन आयोग से पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की.

Dayal Builder
Srinath

Advertisement

राजद नेताओं ने दो टूक कहा कि मतदाता सूची में पारदर्शिता होगी, तभी चुनाव की निष्पक्षता पर जनता का भरोसा कायम रहेगा, पात्र मतदाता का नाम किसी भी स्थिति में सूची से नहीं हटना चाहिए और हर शिकायत का नियमानुसार समाधान होना चाहिए.

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे बीरेंद्र सिंह यादव, श्री राम यादव, डी.एन. सिंह, कबिलास यादव, बैजू कुमार, राजेश यादव, संजय सिंह और मुन्ना कुमार समेत अन्य नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का वोट सबसे बड़ा संवैधानिक अधिकार है, प्रदर्शन में बिंदेश्वरी सिंह, मोहम्मद युसुफ, मोहम्मद सम्साद, अयोध्या गिरी, श्री भगवान राय, सकलदेव राय, अरबिंद यादव, मुन्ना यादव, अजीत कुमार, बीरेंद्र कुमार, विमल, शिवा, महेंद्र और संतोष कुमार समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे.

राजद नेताओं ने संकल्प दोहराया कि जनता के मताधिकार, संविधान और लोकतांत्रिक मर्यादाओं की रक्षा के लिए संघर्ष सड़क से सदन तक जारी रहेगा.

ताजा खबरें

WhatsApp