Advertisement

[smartslider3 slider="10"]

 

Breaking: खरकई नदी में बहकर सालडीह घाट पहुंचा अज्ञात शव, सुबह-सुबह मचा हड़कंप, बस्ती में फैली सनसनी, पुलिस जांच का इंतजार…

By Balram Panda

Updated on:

 

 

आदित्यपुर / Balram Panda : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सालडीह घाट के समीप शुक्रवार की सुबह खरकई नदी के किनारे अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी, सुबह करीब 6:10 बजे स्थानीय लोगों की नजर नदी किनारे पड़े शव पर पड़ी, शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास की बस्ती में लोगों की भीड़ जुटने लगी और इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गयीं.

Advertisement
Advertisement

बताया जा रहा है कि शव खरकई नदी की तेज धार में बहकर सालडीह घाट के समीप पहुंचा है, हालांकि, शव नदी में कहां से बहकर आया और मृतक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी तत्काल पुष्टि नहीं हो सकी है.

Dayal Builder
Srinath

स्थानीय वार्ड 12 के पार्षद मोतीलाल बिसुई ने मामले की सूचना तत्काल आदित्यपुर पुलिस को दी, ताकि पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले और उसकी पहचान की प्रक्रिया शुरू कर सके। खबर लिखे जाने तक पुलिस के मौके पर पहुंचने की सूचना नहीं थी.

Advertisement

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस के पहुंचने के बाद शव का निरीक्षण, आवश्यक कार्रवाई और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया से ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा.

सालडीह घाट और आसपास की बस्ती में अज्ञात शव मिलने से लोगों में चिंता और दहशत का माहौल है, अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर यह शव किसका है और खरकई नदी की धारा इसे कहां से बहाकर सालडीह घाट तक लाई, पुलिस की जांच के बाद ही पूरे मामले से पर्दा उठ सकेगा.

ताजा खबरें

WhatsApp