Advertisement

[smartslider3 slider="10"]

 

सरायकेला : पिता की पहली पुण्यतिथि पर सागर लोहार ने सेवा को बनाया संकल्प, गरीबों में बांटी खाद्य सामग्री, बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद, समाजहित में जीवन समर्पित करने का ऐलान…

By Balram Panda

Published on:

 

 

सरायकेला / Balram Panda : सरायकेला-खरसावां जिले के टिउनिया गांव में सामाजिक सरोकार की मिसाल देखने को मिली, जहां सागर लोहार अपने पैतृक गांव पहुंचे और अपने स्वर्गीय पिता रोसो राज लोहार की पहली पुण्यतिथि पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर उन्हें श्रद्धांजलि दी, इस दौरान उन्होंने पिता के चित्र पर माल्यार्पण कर उनका आशीर्वाद लिया और उनकी स्मृति में गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया.

Advertisement
Advertisement

सागर लोहार ने जरूरतमंदों के बीच चावल, आलू, तेल समेत अन्य आवश्यक सामग्री बांटी, साथ ही गांव के बुजुर्गों और वरिष्ठजनों से आशीर्वाद लेकर उनके प्रति सम्मान प्रकट किया.

Dayal Builder
Srinath

इस मौके पर सागर लोहार ने कहा कि पिता की पहली पुण्यतिथि पर पैतृक गांव पहुंचकर पूजा-पाठ करने के साथ गरीब और जरूरतमंद लोगों की सेवा करने का अवसर मिला, उन्होंने कहा कि अपनी सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंदों के बीच सामग्री का वितरण किया है और आगे भी जनसेवा का यह सिलसिला जारी रहेगा.

Advertisement

उन्होंने कहा कि अब उनका लक्ष्य गरीब और वंचित लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझना और उनकी आवाज बनना है, अतीत को पीछे छोड़कर सामाजिक सेवा को जीवन का उद्देश्य बनाने और समाजहित में लगातार काम करने का संकल्प उन्होंने दोहराया. पुण्यतिथि के अवसर पर सेवा और श्रद्धांजलि के इस प्रयास को सागर लोहार ने अपने पिता की स्मृति को समर्पित किया.

ताजा खबरें

WhatsApp