सरायकेला / Balram Panda : सरायकेला में सड़क सुरक्षा और सुचारू यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस ने अब मुख्य सड़कों पर खतरनाक ढंग से वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 2 अक्टूबर को यातायात थाना प्रभारी राजू कुमार के नेतृत्व में विशेष यातायात अभियान चलाया गया.
अभियान के दौरान मुख्य सड़क पर अनियंत्रित और खतरनाक तरीके से पार्क किए गए वाहनों की जांच की गई, यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला गया, पुलिस ने साफ चेतावनी दी कि मुख्य सड़क पर इस तरह वाहन खड़ा कर यातायात बाधित करना किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा.
video…
अभियान के दौरान कुछ ब्रेकडाउन वाहन भी मुख्य सड़क पर खड़े मिले, ऐसे वाहनों पर पुलिस ने रेडियम और रिफ्लेक्टिव स्टिकर लगाए, ताकि रात के समय या कम दृश्यता में आगे-पीछे से आने वाले वाहन चालकों को सड़क पर खड़े वाहन की जानकारी दूर से ही मिल सके और संभावित सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके.
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता दें, मुख्य सड़क पर वाहन को लापरवाही या खतरनाक तरीके से पार्क न करें और यातायात व्यवस्था को बाधित करने से बचें.

















