Advertisement

[smartslider3 slider="10"]

 

आदित्यपुर : पॉक्सो कांड के प्राथमिकी अभियुक्त बॉबी सिंह की तलाश तेज, आदित्यपुर पुलिस ने चस्पा किया प्रशासनिक इश्तहार…

By Balram Panda

Published on:

 

 

आदित्यपुर / Balram Panda : आदित्यपुर थाना क्षेत्र में पॉक्सो अधिनियम से जुड़े मामले में प्राथमिकी अभियुक्त बॉबी सिंह की तलाश तेज हो गई है, आदित्यपुर थाना कांड संख्या 239/26 के इस मामले में अभियुक्त की पहचान अनिल कुमार सिंह के पुत्र बॉबी सिंह के रूप में हुई है.

Advertisement
Advertisement

पुलिस के अनुसार, अभियुक्त का पता आदित्या गार्डेन, रोड नंबर-4, थाना आदित्यपुर, जिला सरायकेला-खरसावां है, वहीं, उसका स्थायी पता बिहार के भागलपुर जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र के नागरपारा में बताया गया है.

Dayal Builder
Srinath

मामले में पुलिस की कार्रवाई के तहत प्रशासनिक इश्तहार चस्पा किया गया है, इस कार्रवाई के जरिए अभियुक्त की तलाश और आगे की कानूनी प्रक्रिया को गति देने का प्रयास किया जा रहा है. आदित्यपुर थाना पुलिस मामले को लेकर सक्रिय है, पॉक्सो जैसे गंभीर मामले में अभियुक्त की तलाश पुलिस के लिए अहम है, अब सबकी नजर पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी है.

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp