Advertisement

[smartslider3 slider="10"]

 

आदित्यपुर : पुश्तैनी जमीन बचाने के लिए सालभर से भटक रही विधवा, कथित भू-माफिया पर कब्जे का आरोप, आदित्यपुर पुलिस से लेकर गम्हरिया अंचल कार्यालय तक कार्रवाई का इंतजार…

By Balram Panda

Published on:

 

 

आदित्यपुर / Balram Panda: पूर्वजों की जमीन बचाने के लिए एक विधवा महिला की सालभर से जारी जद्दोजहद अब पुलिस और अंचल प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रही है, जिस जमीन को वह अपने जीवन का आखिरी सहारा और भविष्य की उम्मीद मानकर बैठी है, उसी जमीन पर कथित तौर पर कब्जे की कोशिश किए जाने का आरोप है, अपने हक की जमीन बचाने के लिए महिला कभी आदित्यपुर थाना तो कभी प्रशासनिक कार्यालयों का चक्कर काट रही है, लेकिन उसका दावा है कि बार-बार आवेदन देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है.

Advertisement
Advertisement

मामला आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सातबाहिनी धीराजगंज, जमालपुर स्थित साई कल्पना अपार्टमेंट के समीप का है, बेल्डीह बस्ती निवासी स्वर्गीय कृष्णा रजक की पत्नी तुला रजक ने आदित्यपुर थाना प्रभारी को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि उनके पूर्वज दुर्लभ धोबी और भरत धोबी के नाम से जुड़ी जमीन पर कथित भू-माफिया द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है, महिला के अनुसार, जमीन पर दो कमरों का मकान भी मौजूद है, इसके बावजूद वहां खुदाई और घेराबंदी का काम किया जा रहा है.

Dayal Builder
Srinath

आवेदन में खाता संख्या 70, 96, 57 और 104 तथा प्लॉट संख्या 188, 407, 2571 और 2572 का उल्लेख किया गया है, महिला का कहना है कि वह पिछले करीब एक वर्ष से आदित्यपुर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग कर रही है, ऐसे में अब सवाल गम्हरिया अंचल कार्यालय की भूमिका पर भी उठता है, आखिर जमीन से जुड़े दस्तावेजों, स्वामित्व और कथित अतिक्रमण की जांच के लिए अंचल स्तर पर क्या पहल हुई? क्या अंचल अधिकारी ने इस शिकायत को संज्ञान में लिया है? यदि लिया है, तो अब तक जांच और कार्रवाई की स्थिति क्या है?

Advertisement

एक तरफ विधवा महिला अपने पूर्वजों की जमीन बचाने के लिए संघर्ष कर रही है, तो दूसरी तरफ कथित अतिक्रमण की शिकायत पर कार्रवाई का इंतजार लंबा होता जा रहा है, आखिर एक असहाय महिला अपने ही हक की जमीन बचाने के लिए कब तक दफ्तरों के चक्कर काटती रहेगी? क्या उसकी पुकार जिम्मेदार अधिकारियों तक नहीं पहुंच रही है?

अब देखना यह होगा कि आदित्यपुर थाना पुलिस, गम्हरिया अंचल अधिकारी और जिला प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं, क्या पुलिस अधीक्षक और उपायुक्त के स्तर से हस्तक्षेप कर जमीन के दस्तावेजों की निष्पक्ष जांच, स्थल निरीक्षण और कथित अतिक्रमण पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, या फिर यह विधवा महिला अपने जीवन के आखिरी सहारे को बचाने के लिए यूं ही भटकती रहेगी?

फिलहाल, महिला के आरोपों और जमीन के स्वामित्व की आधिकारिक जांच होना बाकी है.

ताजा खबरें

WhatsApp