Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

जय महाकाल सेवा संघ के द्वारा 13 जनवरी को निकलेगी भव्य शोभा यात्रा, एक शाम प्रभु राम के नाम का कार्यक्रम का आयोजन

By Goutam

Updated on:

 

 

जनसंवाद डेस्क/जमशेदपुर: आगामी 13 जनवरी को जय महाकाल सेवा संघ, जमशेदपुर के द्वारा प्रभु श्री राम लला जी की एक भव्य शोभा यात्रा एक शाम प्रभु श्री राम के नाम का आयोजन किया जा रहा है। यह शोभा यात्रा सह झांकी कदमा गणेश पूजा मैदान से शुरू होगी जो की रंकिणी मंदिर चौक, कदमा बाज़ार, उलियान होते हुए रामनगर काली मंदिर में समाप्त होगी।

Advertisement
Advertisement

इस कार्यक्रम की जानकारी मीडिया से साझा करते हुए जय महाकाल सेवा संघ के मुख्य संरक्षक नीरज सिंह ने बताया की लगभग 550 वर्षों के बाद पुरे सनातन धर्म प्रेमियों के बिच बहुत ही सुखद क्षण आने वाला है, जब 22 जनवरी को श्री राम लला अयोध्या में निर्मित भव्य मंदिर में विराजेंगे। शोभा यात्रा सह झांकी के विषय में नीरज सिंह ने बताया की इस शोभा यात्रा में 3 भव्य रथ होंगे जिसमे एक रथ पर पुरे राम दरबार की झांकी, दूसरे में प्रभु श्री राम के गुरुजन और तीसरे रथ में माता सीता के साथ लव कुश विराजमान होंगे।

Dayal Builder
Srinath

इसके साथ झांकी में जामबंध जी, सुग्रीव जी, नल-नील, सीता जी के हरण के समय रावण से लड़ने वाले विशाल पक्षी जटायु जी, के साथ सिंदूरी हनुमान जी, 20 की संख्या में वानर सेना मौजूद रहेंगे। इस झांकी में 8 फुट के हनुमान जी मुख्य आकर्षण होंगे। इस झांकी में 11 घोड़े भी झांकी के साथ चलेंगे जिसमें प्रभु श्री राम जी की सेना के कपड़ों में लोग सवारी करेंगे।

Advertisement

नीरज सिंह ने बताया की इस शोभा यात्रा को लोगों का आपार समर्थन मिल रहा है। कई सामाजिक संस्थान के लोगों द्वारा इस शोभा यात्रा के स्वागत की तैयारी की जा रही है। मीडिया के माध्यम से नीरज सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा इस शोभा यात्रा में हर सनातनी के घर से काम से काम एक व्यक्ति ज़रूर शामिल हों।

कदमा के संयोजक सह समाजसेवी शंकर रेड्डी ने यात्रा की जानकारी देते हुए कहा की इस यात्रा में कदमा समेत जमशेदपुर के लोग शामिल होंगे। इस शोभा यात्रा से किसी को भी परेशानी न हो इसका पूरा ख्याल रखा जायेगा। यात्रा में आये हुए लोगों के लिए पिने के लिए सुद्ध पेयजल, चाय और जलपान की भी व्यवस्था की गयी है। इस शोभा यात्रा के साथ साथ एक आपातकालीन स्थिति को देखते हुए एक एम्बुलेंस की भी व्यवस्था की गयी है। साथ ही जिला प्रशाशन को भी इस यात्रा की सुचना दे दी गयी है जिनसे पुरे सहयोग की अपेक्षा हमारी संस्था रखती है।

मौके पर मुत्रा सिंह, के पी सिंह, अनुज चौधरी, मनोज सिंह, दीपू सिंह, मनीष पाण्डेय, द्विपल बिस्वास, तारक मुखर्जी, बिस्वजीत सिंह, सपन दास, अभिषेक शर्मा समेत संस्था के लोग मौजूद रहे।

ताजा खबरें

WhatsApp