Advertisement

आदित्यपुर : अपराधियों का कहर, जमीन कारोबारी के ऊपर चली गोली, कारोबारी सहित पाँच वर्षीय बेटा घायल, जांच में जुटी पुलिस….

By Balram Panda

Updated on:

आदित्यपुर / Balram Panda : सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शांति नगर में जमीन कारोबारी रॉकी कालिंदी और उसके तीन वर्षीय बेटे को शुक्रवार की शाम मोटर साईकल सवार अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी. स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों बाप-बेटों को टाटा मुख्य अस्पताल पहुंचाया गया है. जहां उनकी इलाज चल रही है.

Advertisement
Advertisement

 

Dayal Builder
Srinath

बता दे इधर सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है. और मामले की छानबीन में जुट गई है. मिली जानकारी के अनुसार रॉकी अपने 3 वर्षीय बेटे को घर के बाहर घुमा रहा था. इसी दौरान बाइक सवार दो नकाबपोश युवक वहां पहुंचे और रॉकी को पीठ में गोली मार दी. इसके छर्रे से उसका 3 वर्षीय बेटा भी घायल हो गया.

Advertisement

 

जानकारी के अनुसार रॉकी जमीन कारोबारी है, और उसका अपने पार्टनर के साथ पिछले कुछ महीनो से विवाद चल रहा था. आशंका जताई जा रही है कि उन्हीं के इशारे पर इस घटना को अंजाम दिया गया है. फिलहाल दोनों का इलाज टाटा मुख्य अस्पताल में चल रहा है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.

ताजा खबरें

WhatsApp